{"_id":"5e82292a8ebc3e78c00d07de","slug":"korona-firozabad-news-agr436042451","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिन पूर्व दिल्ली से आई महिला को आइसोलेशन में कराया भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिन पूर्व दिल्ली से आई महिला को आइसोलेशन में कराया भर्ती
विज्ञापन
फिरोजाबाद। लॉकडाउन के बाद दिल्ली से सुहागनगरी आई महिला में कोरोना की संदिग्धता पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया। महिला और उसके पुत्र को जांच के लिए मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। क्षेत्रीय लोगों ने महिला के बीमार होने की सूचना सीएमओ को देने पर तुरंत 108 एंबुलेंस पहुंच गई।
महिला अपने पति के पास से बीते शुक्रवार को दिल्ली से फिरोजाबाद के मोहल्ला गंगानगर में आई थी। वह महिला किराए के मकान में अपने पुत्र के साथ रहती है। महिला को तेज बुखार, सांस लेने में दिक्कत व अन्य समस्या हुई। जब लोगों को पता लगा कि वह महिला दिल्ली से आई है तो लोगों ने पुलिस और सीएमओ को जानकारी दी।
सीएमओ ने 108 एंबुलेंस को भेजकर महिला को भर्ती कराया। साथ ही महिला के 12 वर्षीय पुत्र को भी मेडिकल जांच के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। महिला का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। सीएमओ डॉ. एसके दीक्षित ने बताया कि संदिग्धता के आधार पर महिला को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।