{"_id":"21af08fe1c97e3ad5b95c0eb25890826","slug":"knowlige-of-law-must-be-compulsory-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानूनों की जानकारी भी आवश्यक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानूनों की जानकारी भी आवश्यक
ब्यूूराे, अमर उजाला फीराेजाबाद
Updated Thu, 25 Dec 2014 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपभेक्ता संरक्षण समिति द्वारा आयोजित 48 वें राष्ट्रीय उपभोक्ता सम्मेलन में अपर जिला जज उमाशंकर शर्मा ने कहा कि उपभोक्ता संरक्षण कानून ही नहीं, बल्कि सभी कानूनों की जानकारी अति आवश्यक है। यदि आम आदमी कानूनों की जानकारी रखता है तो उसका शोषण नहीं होगा।
महिला मुख्य अतिथि ज्योत्सना शर्मा ने कहा कि सभी उपभोक्ताओं को वस्तु खरीदते समय धनराशि की रसीद अवश्य प्राप्त करनी चाहिए। महिलाओं को उपभोक्ता कानून के प्रति विशेष जागरूक होना चाहिए। वरिष्ठ अधिवक्ता केके चतुर्वेदी ने कहा कि फोरम का प्रयास होना चाहिए कि उपभोक्ताओं को अधिक से अधिक लाभ प्राप्त हो। महामंत्री रामदास कुशवाह से समिति की प्रगति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समिति उपभोक्ताओं की निस्वार्थ सेवा कर रही है, जो किसी से छिपा नहीं है। गरीब कन्याओं की शादी कराई।
कई उपभोक्ताओं को न्याय दिलाने का कार्य किया। समिति द्वारा इस वर्ष 107 उपभोक्ताओं की शिकायतों का निस्तारण कराया गया। जैन विद्वान नरेन्द्र प्रकाश जैन के 82 वें वर्ष में प्रवेश करने पर समिति द्वारा स्वागत किया गया। उन्होंने समिति का आभार प्रकट करते हुए जहां तक असली और नकली वस्तुओं का प्रश्न है, परंतु देश में जहर भी असली नहीं मिलता। महिला प्रकोष्ठ की सदस्य प्रीती जैन ने उपभोक्ताओं को जागरूक होने के सुझाव देते हुए कन्या भ्रूण हत्या रोकने का आह्वान किया। अध्यक्ष कल्पना सिंह चौहान, नेत्र रोग विषेशज्ञ डा. रमाशंकर सिंह ने कहा कि जिला उपभोक्ता संरक्षण समिति कई स्वास्थ्य शिविर लगा चुकी है।
विज्ञापन
वरिष्ठ अधिवक्ता अनूपचंद्र जैन ने कहा कि उपभोक्ताओं को कानून के प्रति सजग रहना चाहिए। समिति अध्यक्ष निर्मल कुमार जैन ने समिति द्वारा किए गये कार्यों की जानकारी दी। यूएस पांडेय, दिनेश कुमार, डा.वी पांडे, बीएस गुप्ता, झब्बूलाल अग्रवाल, हनीफ खाकसार, रामेंद्रराठी, दिनेश जैन, अशोक बंसल, पीयूष जैन, विजय एडवोकेट, रामदास राठौर, जयश्री जैन, प्रीती जैन, चेतना कुलश्रेष्ठ, चांदनी कुलश्रेष्ठ, सुरेन्द्र सिंह, रविदत्त, पंकज जैन मौजूद थे।