{"_id":"5eb436388ebc3e90743f303d","slug":"kitchen-firozabad-news-agr440808935","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में युवाओं के बीच चल रहा है किचिन युद्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन में युवाओं के बीच चल रहा है किचिन युद्ध
विज्ञापन
निशांत सिंह खाना बनाते हुए
- फोटो : FIROZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसागंज। सिरसागंज में लॉकडाउन होने के साथ ही युवाओं के बीच में किचिन में नई-नई डिश बनाने को लेकर प्रतिस्पर्धा चालू हुई तो कुछ ही दिनों में ग्रुप भी बन गया और ग्रुप के सदस्य एक दूसरों को चैलेंज देने लगे। कुछ ही दिनों में फैमस होने वाले इस ग्रुप की शुरूआत चंद लोगों से हुई थी लेकिन अब इसके सदस्य सैकड़ों में हो गए हैं।
लॉकडाउन होने के साथ ही कुछ प्रमुख लोगों के फोटो फेसबुक पर खाना बनाते और बर्तन धोते हुए आने शुरू हुए तो उसी तर्ज पर सिरसागंज में प्राथमिक विद्यालय में पढ़ाने वाले संजय सिंह ने एक डिश बनाते हुए अपने मित्र निशांत सिंह को चैलेंज कर दिया।
फिर क्या था देखते ही देखते फेसबुक पर किचिन युद्ध चालू हो गया और ग्रुप का नाम ठलुआ सैफ ग्रुप रख दिया गया। चैलेंज आने शुरू हुए तो सोनू सिंधी ने कहा कि उनकी पत्नी ये वीडियो देख कर उनको ताने मारती है इसके लिए उन्हें भी इस चैलेंज को लेते हुए ईडली बनानी पड़ी।
विज्ञापन
अभी इस ग्रुप में छोटे यादव, विश्व भारती, जय ठाकुर, सुमित कुमार, कृष्ण गोपाल सिंह, अभिषेक सिंह, विपिन कुमार, स्वेतांक सिंह आदि जुड़ गए हैं जो खुद रसोई में डिश बनाते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपने मित्रों को चैलेंज करते हैं। अध्यापक संजय सिंह ने बताया कि वैसे तो घर की महिलाएं हमें रोज खाना बनाकर खिलाती हैं लेकिन लॉकडाउन में हमें भी घर पर ही रहना है तो कुछ दिन हम भी अपनी गृहणियों को अपने हाथ का बना खाना खिला सकते हैं।