फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   khurpaka,khurpaka muhpaka,khurpaka rog,animal husbandary,animal doctor,animal disease

मक्खनपुर में आमरी के पशुओं में फैला घुर पका-मुंहपका रोग

Mon, 18 Jan 2021 11:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
khurpaka,khurpaka muhpaka,khurpaka rog,animal husbandary,animal doctor,animal disease
थाना मक्खनपुर के गांव अरमारा में बीमार पड़े पशु। - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद/मक्खनपुर। मक्खनपुर क्षेत्र के आमरी में पशुओं में खुरपका एवं मुंहपका रोग ने पशुपालकों की चिंता बढ़ा दी। गांव में 30 से भी अधिक पशु बीमार है। एक गाय रविवार को मर गई। ग्रामीणों का कहना है कि पशु चिकित्सा विभाग को सूचित किए जाने के बाद गांव में अभी तक टीम नहीं भेजी है।
विज्ञापन

गांव आमरी में पशुओं में खुरपका एवं मुंहपका रोग तेजी से फैलता जा रहा है। इसकी शुरूआत करीब एक पखवाड़े पूर्व हुई थी। ग्रामीण शिवम ने बताया कि रविवार को गांव के निवासी कैलाशचंद्र उपाध्याय की गाय मर गई। उनकी एक भैंस बीमार है।
विज्ञापन

रामौतार शर्मा की एक भैंस के अलावा सत्यवीर सिंह, महेंद्र सिंह, लक्ष्मन सिंह राठौर, दीपक सविता, राजकिशोर सविता, सरमन सिंह सहित कई ग्रामीणों के पशु खुरपका एवं मुंहपका रोग से पी ड़ित हैं। पशुपालकों का कहना है कि पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों से लिखित शिकायत दिए जाने के बाद भी अभी तक गांव मे कोई टीम उपचार के लिए नहीं आई है। पशुपालकों ने डीएम से गांव में टीम भेजकर पशुओं का उपचार कराए जाने की मांग की है। आमरी निवासी विनोद कुमार कश्यप ने 12 जनवरी को मुख्य पशु चिकित्साधिकारी कार्यालय में जाकर की थी लेकिन अभी तक गांव में टीम नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मक्खनपुर के गांव आमरी में खुरपका-मुंहपका रोग पशुओं में फैलने की जानकारी नहीं है। वैसे गांव-गांव टीकाकरण अभियान चला था। पशु यदि बीमार हैं तो मंगलवार को टीम भेजकर उनका उपचार कराया जाएगा। -डॉ. प्रभंजन शुक्ला मुख्य पशु चिकित्साधिकारी फिरोजाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed