फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Kheria Ptikr 67, 71 percent voted in Bidrkha

खेरिया पटीकरा में 67, बिदरखा में 71 प्रतिशत मतदान

Fri, 11 Dec 2015 11:08 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Fri, 11 Dec 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
Kheria Ptikr 67, 71 percent voted in Bidrkha
जसराना व शिकोहाबाद ब्लाक के पांच बूथों पर मतदान पुलिस प्रशासन की चाक चौबंद व्यवस्थाओं के बीच संपन्न हुआ। खेरिया पटीकरा में 66.80 प्रतिशत तथा बिदरखा में 71.24 प्रतिशत वोटरों ने मतदान में हिस्सा लिया। पुलिस प्रशासन की सख्ती के चलते कई लोग वोट डालने नहीं पहुंचे। दोनों स्थानों पर एसडीएम एवं सीओ पुलिस बल के साथ डेरा डाले रहे।
विज्ञापन

जसराना ब्लाक की ग्राम पंचायत खेरिया पटीकरा के चार बूथों पर मतदान शुक्रवार की सुबह सात बजे से प्रारंभ हुआ। मतदान केंद्र पर एसडीएम जसराना अमित, सीओ शमशेर बहादुर, तहसीलदार पंकज वर्मा और थानाध्यक्ष अजय कुमार पुलिस बल के साथ गांव में डेरा डाले हुए थे। बिना आईडी के किसी को प्रवेश नहीं दिया गया। शाम को 4.30 बजे तक मतदान चला। प्रधान पद के लिए कुल 66.80 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन

शिकोहाबाद ब्लाक के बिदरखा के बूथ संख्या 172 को पोलिंग पार्टी द्वारा डंप किए जाने के कारण शुक्रवार को वहां मतदान कराया गया। पुनर्मतदान के लिए बूथ पर एसडीएम शिकोहाबाद चंद्रभान, सीओ श्यामकांत के अलावा तहसीलदार रामनरायन वर्मा के साथ एसओ डीएस पांडेय पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे। पूरा गांव छाबनी में तब्दील दिखाई दिया। 546 मतदाताओं में से शाम को 389 ने अपने मत का प्रयोग किया। बूथ पर 71.24 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेरिया पटीकरा में पड़े वोट
बूथ    कुल वोटर   पड़े वोट
58      702         456
59      711         461  
60      658         419
61      423         330
---------------------
कुल    2494       1666
--------------------
बिदरखा में पड़े वोट
बूथ 172, कुल वोट 546, पड़े वोट 389

फोर्स को देख सहमे रहे ग्रामीण
जसराना(ब्यूरो)। खेरिया पटीकरा ग्राम पंचायत में प्रशासन की ओर से तैनात पुलिस फोर्स, पीएसी एवं आईटीबीपी के जवानों की मुस्तैदी को देखकर ग्रामीण सहमे रहे। मतदान केंद्र के साथ गांव के जाने वाले रास्तों पर भी फोर्स दिखाई दिया।

आधारकार्ड और वोटर आईडी को नहीं माना
जसराना (ब्यूरो)। खेरिया पटीकरा ग्राम पंचायत में मतदान का प्रतिशत काफी कम होने का मुख्य कारण वहां तैनात रहे पुलिस फोर्स एवं प्रशासन के अफसरों के द्वारा आधार कार्ड एवं वोटर कार्ड से मतदान नहीं करने देना रहा। कई युवा वोटरों के पास आधार कार्ड था लेकिन यह कहकर वापस कर दिया कि हाईस्कूल की मार्कशीट या फिर आयु प्रमाणपत्र साथ लेकर आएं। यही नहीं कई युवाओं को उम्र का हवाला देकर भगा दिया।


शिक्षा विभाग कर्मियों की ड्यूटी लगी
शिकोहाबाद (ब्यूरो)। बिदरखा बूथ को पूर्व में हुए मतदान के दौरान पोलिंग पार्टी द्वारा डंप कर लिया था। इसके चलते पीठासीन अधिकारी स्वास्थ्य विभाग में तैनात डीपीएम नेत्रपाल सिंह, स्टाफ नर्स संजय कुमार, डीआरडीए विभाग में तैनात तकनीकी सहायक ब्रजेश कुमार व डीपीआरओ कार्यालय में तैनात सफाई कर्मचारी संजय कुमार के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। पुनर्मतदान कराने के दौरान प्रशासन के द्वारा प्राथमिक विद्यालय आकलपुर के शिक्षक शिवनरायन को पीठासीन अधिकारी, प्राथमिक विद्यालय राहतपुर के शिक्षक अनुराग भारद्वाज, नगला झूसी के शिक्षामित्र जयप्रकाश तथा जाजूमई इंटर कालेज के लिपिक राकेश कुमार को पोलिंग पार्टी में रखा था।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed