फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Kharmas is over, auspicious events will begin from today

Firozabad News: खरमास खत्म, आज से शुरू होंगे मांगलिक कार्यक्रम

Mon, 14 Apr 2025 12:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 14 Apr 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Kharmas is over, auspicious events will begin from today
फिरोजाबाद। पिछले एक माह शुरू हुआ खरमास खत्म हो गया। इसी के साथ अब सोमवार से मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाएगी। वहीं, दूसरी ओर 12 जून को गुरु अस्त होने के बाद चार माह के लिए फिर से मांगलिक कार्यों पर विराम लग जाएगा।
विज्ञापन

पंडित मोहित मिश्रा के अनुसार विगत सात मार्च से होलाष्टक और 14 मार्च से खरमास प्रारंभ होने के बाद मांगलिक कार्यों पर विराम लग गया था। ऐसे में पिछले माह से किसी तरह के शुभकार्य और विवाह, मुंडन उपनयन संस्कार व कर्ण छेदन जैसे संस्कारों पर विराम लग गया था। लेकिन अब खरमास संपन्न हो रहा है।
विज्ञापन

ऐसे में सोमवार से मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाएगी। इससे बैंड-बाजा और शहनाई की गूंज सुनाई देगी। इसके साथ ही लोग अन्य जरूरी काम शुरू करा सकेंगे। उन्होंने बताया कि इस बार विवाह के 28 शुभ मुहूर्त बन रहे हैं। चालू अप्रैल माह में विवाह के लिए 12 शुभ मुहूर्त हैं,जबकि जून में छह शुभ मुहूर्त रहेंगे। साथ ही अब बैशाख माह की शुरूआत भी हो गई है। वहीं, दूसरी ओर जुलाई में देवशयनी एकादशी के चलते चातुर्मास आरंभ हो रहे हैं। एक नवंबर को हरि प्रबोधनी एकादशी से सगाई, विवाह, मुंडन संस्कार आदि मांगलिक कार्यों की शुरुआत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन







ये बन रहे हैं विवाह के शुभ मुहूर्त

अप्रैल- 14, 16, 18, 19, 20, 21, 22, 23, 29, 30



मई 1, 5, 6, 7, 8, 13, 15, 17, 18, 19, 24, 28

जून- 1, 2, 4, 7, 8, 9



कपड़ों, ज्वेलरी, किराना बाजार में बढ़ेगी खरीदारी
खरमास खत्म होने के साथ मांगलिक कार्यक्रमों शादी, सगाई, मुंडन संस्कार सहित अन्य कार्यक्रम होने के कारण बाजारों में खरीदारी भी बढ़ जाएगी। नवरात्र के बाद बाजार एक बार फिर चमक उठेगा। रेडीमेड कपड़ों के साथ ज्वेलरी एवं किराना बाजार में बिक्री बढ़ जाएगी। रेडीमेड कपड़ा विक्रेता मोंटी जैन ने कहा कि खरमास खत्म होने से बाजार में सुधार आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed