{"_id":"66af97e0dfde1675e3043c3d","slug":"kanwariya-died-after-being-hit-by-car-in-firozabad-police-took-driver-into-custody-2024-08-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: कार की टक्कर से कांवड़िये की मौत, हिरासत में चालक; जत्थे के साथ गया था सोरों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: कार की टक्कर से कांवड़िये की मौत, हिरासत में चालक; जत्थे के साथ गया था सोरों
Sun, 04 Aug 2024 08:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 04 Aug 2024 08:32 PM IST
सार
सुहागनगरी में कार की टक्कर से कांवड़िये की मौत हो गई। पुलिस ने चालक को हिरासत में हिरासत में लिया है। कांवड़िया जत्थे के साथ जल लेने सोरों गया था।
विज्ञापन
भीम की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में थाना एका क्षेत्र में कासगंज के सोरों से कावंड़ भरकर जत्थे के साथ लौट रहे कांवड़िये की कार की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस ने चालक को कार सहित पकड़ लिया। मृतक के भाई की तहरीर पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
आगरा के थाना शमसाबाद के बड़ोवरा निवासी भीम (30) दो अगस्त को 50 लोगों के जत्थे के साथ सोरों कांवड़ लेने गया था। शनिवार रात लौटने के दौरान सुनामई की पुलिया पर कार की टक्कर से उसकी मौत हो गई। कांवड़ियों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी पर परिजन अस्पताल पहुंच गए। भाई का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी मनोज शर्मा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया है। मृतक के भाई नरेंद्र की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कार के साथ चालक को हिरासत में लिया गया है।
बाइक सवार कांवड़िये ने मारी टक्कर, महिला घायल
एटा रोड पर रविवार शाम बाइक सवार कांवड़िये ने दूसरी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला गंभीर रुप से घायल हो गई।
शाम तीन बजे थाना पचोखरा के गांव नगला बंजारा कोटकी निवासी कन्हैया लाल बाइक से भाभी देवकी देवी को लेकर टूंडला आ रहे थे। मंडी समिति के सामने बाइक सवार कांवड़िये ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद देवर-भाभी सड़क पर गिर गए। देवकी गंभीर रूप से घायल हो गई। कन्हैया भी चोटिल हो गए। पुलिस ने महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। हादसे के बाद कांवड़िया फरार हो गया।