फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Kanwar Yatra: CCTV cameras will be installed for security, force will be deployed

कांवड़ यात्रा : सुरक्षा के लिए लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, तैनात रहेगा फोर्स

Sat, 01 Jul 2023 12:18 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 01 Jul 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Kanwar Yatra: CCTV cameras will be installed for security, force will be deployed
टूंडला। अधिकमास के साथ ही कांवड़ यात्रा निकाले जाने की तैयारी है। कांवड़ यात्रा के लिए प्रशासन इंतजाम कर रहा है। यात्रा के दौरान भारी वाहनों का रूट डायवर्ट रहेगा। मार्ग पर प्रकाश के अलावा सीसीटीवी कैमरे व व्यापक पुलिस फोर्स तैनात किया जाएगा। टूंडला क्षेत्र में 14 स्थानों पर कांवड़ यात्रा शिविर बनाए जाएंगे। जहां पुलिस के साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम तैनात रहेगी।
विज्ञापन

श्रावण माह की शुरुआत चार जुलाई से हो रही है। इस बार पहला सोमवार 10 जुलाई को व अंतिम सोमवार 28 अगस्त को पड़ेगा। इस तरह कुल आठ सोमवार पड़ेंगे। श्रावण मास में कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। उपजिलाधिकारी सत्येंद्र सिंह ने बताया कि सोरों गंगाघाट से चलने वाली कांवड़ यात्रा का रूट पहले से ही निर्धारित है। एटा जिले से लेकर फिरोजाबाद, आगरा जिले की सीमा तक पुलिस की कड़ी सुरक्षा रहेगी। कांवड़ यात्रा थाना रजावली की तजापुर चौकी से जिले में प्रवेश करेगी। जो 12 किलोमीटर की सीमा के बाद पचोखरा क्षेत्र में पहुंचेगी।
विज्ञापन

इसके बाद टूंडला सुभाष चौराहा होते हुए आगरा रोड व नगला सिंघी होते हुए बाह फतेहाबाद के लिए प्रस्थान करेगी। कांवड़ यात्रा के दौरान शनिवार व रविवार व सोमवार सुबह तक दो भारी वाहनों का एटा रोड पर प्रवेश वर्जित रहेगा। सीओ ने बताया कि कांवड़ यात्रा के रूट पर नौ अस्थाई पुलिस चौकी बनाई गई हैं, जहां 500 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। इसके साथ ही करीब डेढ़ दर्जन कांवड़ यात्रियों के लिए शिविर बनाए गए हैं। जहां वे आराम कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

अधिकमास होने पर श्रावण मास में पड़ेंगे आठ सोमवार

इस साल श्रावण का अधिकमास होने पर दो सावन पड़ेंगे। अधिकमास होने पर इस बार सावन के आठ सोमवार पड़ेंगे। पहला सोमवार 10 जुलाई, दूसरा 17 जुलाई, तीसरा 24 जुलाई, चौथा 31 जुलाई, पांचवां 7 अगस्त, छठवां 14 अगस्त, सातवां 21 अगस्त व आठवां सोमवार 28 अगस्त को पड़ेगा।-
---

मार्ग पर रहेगी प्रकाश व्यवस्था, ढके जाएंगे ट्रांसफार्मर
कावड़ यात्रा के मार्ग पर जहां भी अंधेरा होगा वहां प्रकाश व्यवस्था रहेगी। इसके साथ ही सड़क किनारे जितने भी विद्युत ट्रांसफार्मर हैं उन्हें ढका जाएगा। इसके लिए एसडीएम ने विद्युत एक्सईएन व क्षेत्रीय विद्युत एसडीओ को निर्देश दिए हैं।

---
इन रूट से होकर गुजरेगी कांवड़ यात्रा

सोरों गंगाघाट से चलने वाली कांवड़ यात्रा एटा के इसौली बार्डर से जिले में प्रवेश करेगी। जो तजापुर पुलिस चौकी होते हुए नगला बीच, नगला दल, पचोखरा, सिकरारी होते हुए टूंडला पहुंचेगी। जहां से मोहम्मदाबाद होते हुए आगरा के लिए जाएगी। वहीं नगला सिंघी क्षेत्र के लाइनपार, रसूलाबाद, गदलपुरा होते हुए गार्डन पुल और वहां से आगरा जिले की सीमा में प्रवेश करेगी।
---


एटा रोड पर इन स्थानों पर बनाए जाएंगे यात्रा शिविर
कांवड़ यात्रियों के लिए एटारोड पर यात्रा शिविर बनाए जाएंगे। ये शिविर पेट्रोल पंप रजावली तजापुर, संतोषी माता मंदिर रजावली, उत्तम गढ़ी, जवाहरलाल इंटर कालेज रती गढ़ी, नगला दल, पचोखरा थाना, निहाल सिंह की पुलिया, मोहम्मदाबाद, गढ़ी भगवंत, ठार गोला, बालमपुर, गदलपुरा सीयरदेवी मोड़, बजहेरा चंडेश्वर मंदिर, बजहेरा चौराहा पर शिविर लगाए जाएंगे।

----



कांवड़ यात्रा के दौरान इन क्षेत्रों से होगा रूट डायवर्ट
कांवड़ यात्रा के दोरान एटा की ओर से आने वाले भारी वाहनों को शनिवार और रविवार को सारे दिन व सोमवार सुबह जलेसर होते हुए आगरा की ओर और जेल रोड होते हुए फिरोजाबाद की ओर निकाले जाएंगे। वहीं, आगरा से आने वाले वाहनों को आंवलखेड़ा, बरहन होकर गुजारा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed