फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Kanshiram colony

कांशीराम कालोनी: अवैध रूप से रह रहे लोगों पर शिकंजा

Sat, 19 Oct 2019 07:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2019 07:27 PM IST
विज्ञापन
Kanshiram colony
तहसील सदर में शिकायत लेकर पहुंची कांशीराम आवास में रहने वाली महिलाएं। - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। जलेसर रोड स्थित कांशीराम कालोनी में अवैध रूप से रह रहे लोगों पर जिला प्रशासन ने शिकंजा कस दिया है। तीन दिन में आवास खाली करने के आदेश जारी करते हुए नोटिस चस्पा किए गए हैं। इसके विरोध में आवास में रहने वाले लोग शनिवार को एसडीएम से न्याय की गुहार लगाने के लिए सदर तहसील पहुंचे।
विज्ञापन

जलेसर रोड स्थित गांव पचवान के समीप बनी कांशीराम कालोनी निवासी लोगों का जिला प्रशासन द्वारा सर्वे कराया गया था। सर्वे के दौरान करीब 50 परिवार कांशीराम आवासीय कॉलोनी में अवैध रूप से रहते मिले। ऐसे परिवारों को चिह्नित करने के साथ ही एसडीएम सदर राजेश कुमार ने नोटिस जारी करने के साथ ही तीन दिन के अंदर आवास खाली करने के निर्देश जारी कर दिए।
विज्ञापन

इसके विरोध में क्षेत्रीय लोग शनिवार को एकत्रित होकर सदर तहसील स्थित एसडीएम आफिस पहुंचे। एसडीएम आफिस पहुंचे विनीता, भगवती, रजनी, दीपक सौनी, शबाना आदि ने कहा कि वह पिछले पांच छह साल से रह रहे है। अब प्रशासन आवास खाली कराने की बात कह रहा है। ऐसे में कहां पर जाए?
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed