फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Kanha's birthday preparations began

कान्हा के जन्मोत्सव की होने लगी तैयारियां

Wed, 24 Aug 2016 12:24 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Wed, 24 Aug 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
Kanha's birthday preparations began
कान्हा के जन्मोत्सव की होने लगी तैयारियां - फोटो : Amar Ujala
जन्माष्टमी के दिन आकर्षक ढंग से सजेंगे मंदिर
विज्ञापन

सुहागनगरी में कान्हा के जन्मोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई है। जन्माष्टमी के दिन मंदिरों में फूलों, गुब्बारों व विद्युत झालरों से आकर्षक सजावट होगी। मंदिरों से सुबह से देर रात्रि तक शृंगार आरती, जन्म के समय महाआरती के प्रसाद वितरण होगा। 25 अगस्त को जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा।
 जन्माष्टमी के दिन सुबह से मंदिरों में मंगला दर्शन, आरती शृंगार के साथ बधाई गीत गाए जाएंगे। शाम के समय मंदिरों में भव्य फूलबंगला के दर्शन होंगे। रात्रि में कन्हैया जी का दूध, दही, शहद व चरणामृत से अभिषेक, महाआरती का आयोजन होगा। मंदिरों को आकर्षक रूप से सजाने के लिए दूर-दराज से कलाकार बुलाए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


250 साल पुराना है श्री बिहारी जी महाराज का मंदिर
कृष्णापाड़ा स्थित श्री बिहारी जी महाराज मंदिर 250 वर्ष पुराना है। मंदिर के महंत मुन्नालाल शास्त्री बताते हैं कि यह शहर का सबसे प्राचीन मंदिर हैं। जन्माष्टमी के दिन मंदिर को सजाने के लिए दिल्ली व वृंदावन से कलाकार बुलाए गए हैं। मंदिर को फूलों, गुब्बारों व विद्युत झालरों से सजाया जाएगा। मथुरा की शहनाई वादन के कलाकारों द्वारा बधाई गीत गाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर का प्रमुख मंदिर है द्वारिकाधीश
कृष्णपाड़ा स्थित श्री द्वारिकाधीश मंदिर 140 वर्ष पुराना बताया जाता है। महंत अभिषेक शर्मा बताते हैं कि मंदिर की स्थापना सेठ गोइंका द्वारा कराई गई थी। शहर के मध्य यह अग्रवाल समाज का प्रमुख मंदिर है। जन्माष्टमी के दिन मंदिर को आकर्षक रूप से सजाया जाएगा। मंदिर में सुबह शृंगार आरती, छह बजे से द्वारिकाधीश के भव्य फूलबंगला के दर्शन होंगे। रात्रि 12 बजे मंदिर में अभिषेक, महाआरती के बाद प्रसाद वितरण होगा।


117 वर्ष पुराना है राधाकृष्ण मंदिर
श्रीराधाकृष्ण मंदिर का इतिहास भी बहुत पुराना है। मंदिर के महंत विजय उपाध्याय बताते हैं कि यह मंदिर के शहर के प्राचीन मंदिरों में से एक है। यह 117 वर्ष पुराना बताया जाता है। जन्माष्टमी के लिए मंदिर की आकर्षक सजावट कराई जा रही है। मंदिर में सुबह मंगला दर्शन, श्रंगार आरती, शाम को सखियों का रास का कार्यक्रम होगा। जन्माष्टमी के दूसरे दिन नंदोत्सव का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed