फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   kanch udhyaog

माल भाड़ा अनुदान की सीमा बढ़ी

Thu, 19 May 2022 11:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
kanch udhyaog
माल भाड़ा अनुदान की सीमा बढ़ी
विज्ञापन

एक साल में पा सकेंगे दो लाख तक, कांच निर्यातकों को मिलेगी राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में हो रही वृद्धि से परेशान फिरोजाबाद के कांच निर्यातकों को प्रदेेश सरकार ने बड़ी राहत दी है। प्रदेश सरकार ने उत्पादन स्थल से गेटवे पोर्ट तक निर्यातक योग्य कांच उत्पादों पर लगने वाले माल भाड़े के अनुदान की सीमा बढ़ाने का ऐलान किया है। अपर मुख्य सचिव की ओर से इस संबंध में निर्देेश भी उपायुक्त उद्योग को जारी कर दिए गए हैं।
कांच निर्यातक मालभाड़ा अनुदान में बढ़ोतरी के लिए लंबे समय से प्रयासरत थे। नई व्यवस्था के तहत उत्पादन स्थल से गेटवे पोर्ट तक लगने वाले माल भाड़े में अनुदान के रूप में न्यूनतम दस हजार से 20 हजार रुपये तक दिए जाएंगे। एक वर्ष के दौरान अलग-अलग अवधि में निर्यातित कांच उत्पादों पर माल अनुदान के रूप में अधिकतम दो लाख रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन

पहले निर्यात योग्य कांच उत्पादों को उत्पादन स्थल से गेटवे पोर्ट तक पहुंचाने में निर्यातकों को न्यूनतम छह हजार और अधिकतम 10,000 रुपये माल भाड़ा अनुदान के रूप में मिलते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

180 दिन में करना होगा दावा
माल भाड़ा अनुदान प्राप्त करने लिए कांच अथवा अन्य उत्पादों के निर्यातकों को शिपमेंट पूरी होने के 180 दिन के भीतर अपना दावा प्रस्तुत करना होगा। माल भाड़ा अनुदान के लिए उद्यम एवं उद्योग प्रोत्साहन विभाग की साइट पर ऑनलाइन आवेदन की व्यवस्था की गई है। अगर किसी कारण वश अगर माल भाड़ा दावा में किसी प्रकार की त्रुटि है। तो उसे 21 दिन के भीतर संशोधित कराना भी अनिवार्य होगा।

-----------------
वर्जन
माल भाड़ा अनुदान योजना का दायरे बढ़ाने के पीछे कांच और अन्य उत्पादों के निर्यातकों को राहत व प्रोत्साहित करना है। शासनादेश प्राप्त हो गया है। उद्यमी नई दरों के हिसाब से माल भाड़ा अनुदान को दावा कर सकते हैं। फिलहाल यह सुविधा एक अप्रैल से 31 मार्च 2025 तक के लिए है।
- अमरेश पांडे उपायुक्त उद्योग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed