फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Kamakhya temple reverence aroused was swamped

कामाख्या मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब 

Sat, 25 Jun 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sat, 25 Jun 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
Kamakhya temple reverence aroused was swamped
अंबुबाची महोत्सव में शनिवार को खासी रौनक रही
अंबुबाची महोत्सव के तहत मां कामाख्या धाम में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। पीठाधीश महेश स्वरूप ब्रह्मचारी के निर्देशन में वेदमंत्रों के साथ मां के पट खोले गए। मां का आकर्षक रूप से श्रृंगार किया गया। मंदिर प्रबंधन के साथ पुलिस की व्यवस्थाएं चाक चौबंद रही। भक्तों के जयकारों से पूरे कसबे का माहौल भक्तिमय हो गया। 
विज्ञापन

जसराना के मां कामाख्या धाम में गुरुवार को वेदमंत्रों के साथ अलीगढ़ की सरिता गुप्ता, बिंदू, जसराना की कुसुम यादव, फीरोजाबाद की अनुराधा उपाध्याय, फर्रुखाबाद की विमला परिहार, जसराना की सुषमा शर्मा, लखनऊ की बीएस प्रधान एवं झपारा की निर्मला यादव ने मां के पट खोले। महेश स्वरूप ब्रह्मचारी के नेतृत्व में मंदिर के आचार्यों ने मां की मंगला आरती को संपन्न किया। मंगला आरती के बाद मां के सफेद श्रृंगार को उतारकर भव्य श्रृंगार किया गया। सुबह छह बजे से आम भक्तों के लिए मां के पट खोल दिए। गर्भगृह के पट खुलते ही भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। अंबुबाची महोत्सव के दौरान मां के दर्शनों के लिए यूपी के आगरा, एटा, मैनपुरी, इटावा, मथुरा, कानपुर एवं लखनऊ के साथ अन्य जिलों के भक्तों ने मां से मुराद मांगी। यूपी के अलावा हरियाणा, एमपी, दिल्ली एवं राजस्थान से भी बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे। गर्मी को देखते हुए शर्बत की प्याऊ लगाई गई। मंदिर की ओर से सभी दर्शनार्थियों को प्रसाद का वितरण किया गया। मंदिर में बजने वाले घंटे एवं घड़ियालों की आवाजों के साथ भक्तों के द्वारा लगाए जाने वाले जयकारों से पूरा नगर गुंजायमान हो गया।
विज्ञापन


लग गई लंबी कतारें 
जसराना (ब्यूरो)। अंबुबाची महोत्सव के दौरान मां कामाख्या के दर्शन करने के लिए भक्तों में अपार उत्साह था। मां के जयकारे के साथ भक्तों की लंबी कतारें लग गईं। जहां पुरुषों की कतार तहसील तक पहुंच गई। तो महिलाओं की कतार मोहल्ला गाड़ीवान के करीब थी। मंदिर प्रबंधन की व्यवस्थाओं के चलते भक्तों को कोई परेशानी नहीं हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्मी भी नहीं रोक पाई भक्तों के कदम
जसराना(ब्यूरो)। पिछले दो दिन से पड़ रही भीषण गर्मी भी भक्तों की राह नहीं रोक सकी। भक्तों ने पूरे उत्साह एवं उल्लास के साथ मां के दर्शन किए। 

मौजूद रहा फोर्स 
जसराना(ब्यूरो)। पुलिस प्रशासन ने मंदिर की व्यवस्था के लिए पर्याप्त पुलिस फोर्स की व्यवस्था की। भीड़ को देखते हुए क्षेत्राधिकारी शमशेर सिंह एवं इंचार्ज थाना प्रभारी हरवीर सिंह मंदिर परिसर में ही कैंप किए रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed