{"_id":"56e99c194f1c1b03688b47d6","slug":"kaila-devi-temple-mnega-silver-jubilee-celebrations-of-mother","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां कैलादेवी भवन का मनेगा रजत जयंती महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां कैलादेवी भवन का मनेगा रजत जयंती महोत्सव
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Wed, 16 Mar 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
राजराजेश्वरी कैला देवी भवन में रजत जयंती महोत्सव की तैयारियां चल रही है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर में श्री राज राजेश्वरी मां कैला देवी मंदिर की स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर दस दिवसीय (रजत जयंती महोत्सव) का आयोजन किया जाएगा। 23 मार्च से दो अप्रैल तक ही आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जा रही है।
मां राजराजेश्वरी कैला देवी भवन की स्थापना को 25 वर्ष पूर्ण होने पर रजत जयंती महोत्सव की भव्य तैयारियां मंदिर प्रांगण में चल रही हैं। मां भगवती भक्त मंडल के तत्वावधान में होने वाले भव्य आयोजन के लिए संयोजक जयकिशन जैनू ने कहा कि मां राज राजेश्वरी कैला देवी भवन के रजत जयंती महोत्सव पर 23 मार्च को मां की भव्य पोशाक यात्रा निकाली जाएगी। पोशाक यात्रा सदर बाजार स्थित राधाकृष्ण मंदिर से प्रारंभ होगी। इसमें एक दर्जन झांकियों के साथ आधा दर्जन बैंड बाजे, ऊंट एवं घोड़ों के साथ काली अखाड़े प्रदर्शन करेंगे। तीन अप्रैल को रविवार को मां का भव्य फूल बंगला सजाया जाएगा। सुबह छप्पन भोग के दर्शन होंगे। दोपहर 12 बजे से प्रसाद का वितरण एवं अपराह्न दो बजे विशाल भजन कीर्तन मंडली का आयोजन राजेंद्र विश्राम गृह में होगा। उन्होंने नगर निगम प्रशासन से मांग की कि पोशाक यात्रा के दौरान मार्ग की साफ सफाई के साथ रंगोली सजाई जाए। बैठक में हरीशंकर शर्मा, दिनेश पचौरी, विष्णु चंद्र अग्रवाल, अमर सिंह वर्मा, प्रदीप कुमार वर्मा, संजीव सिसौदिया, रिंकू सिसौदिया, संजय शर्मा, रवींद्र सिंह गौर, नरेंद्र गौर, दीपक गौर, राधामोहन सिंह सिसौदिया, अजय सिंह आदि मौजूद रहे।