{"_id":"5ac2dce8d572341a576d70c3ade0fb53","slug":"jume-on-classical-songs-and-music-devotees-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शास्त्रीय गीत व संगीत पर झूमे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शास्त्रीय गीत व संगीत पर झूमे श्रद्धालु
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Thu, 26 Nov 2015 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार दिवसीय हरिनाम संकीर्तन महोत्सव के तीसरे दिन श्रीश्री अखंड तारकबह्म नाम संकीर्तन का समापन हुआ। विविध धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए और भंडारे का प्रसाद वितरित किया गया। सुबह से सायं तक चले शास्त्रीय गीत व संगीत पर श्रद्धालु झूमते रहे। शुक्रवार को रथयात्रा के साथ महोत्सव का समापन होगा।
श्रीश्री हरिनाम संकीर्तन महोत्सव में गुरुवार को अखंड तारकबह्म नाम संकीर्तन का समापन हुआ। संकीर्तन के समापन के बाद गुरू श्यामानंद चक्रवर्ती के नेतृत्व में भंडारे का प्रसाद पहले भगवान के स्वरूप बच्चों को वितरित किया गया। इसके बाद साधू, संत व अन्य श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। दोपहर से शुरू हुआ भंडारा देर सायं तक चलता रहा। कोलकाता व दिल्ली से आए शास्त्रीय गीत-संगीत कलाकारों ने मधुर धुन पर राम व श्याम के भजन प्रस्तुत किए। इससे पूर्व बुधवार की रात्रि भरतपुर व टूंडला के मदावली, गढ़ी जाफर, हजरतपुर के कीर्तन मंडलों ने भजन प्रस्तुत किए। संकीर्तन यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुगण शामिल रहे। आज सुबह आठ बजे से रथयात्रा निकाली जाएगी। इस अवसर पर चंदना घोष, सत्यवृत घोष, सुचित्रा घोष, हरीमोहन उपाध्याय, शिवा घोष, सीमा घोष डा.नित्यानंद, सुष्मिता घोष, रैनू, लोकी, मुन्नीदेवी, डा.बृृजपाल सिंह पौनियां, डा. राकेश पौनियां, हेमंत हनी आदि का सहयोग रहा।