फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Joy in procession, firing the girl's grandfather killed

बारात में हर्ष फायरिंग, लड़की के बाबा की मौत

Thu, 17 Mar 2016 11:06 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Thu, 17 Mar 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
Joy in procession, firing the girl's grandfather killed
हर्ष फायरिंग की घटना होने के बाद जानकारी करती पुलिस
 बारात चढ़ते समय की गई हर्ष फायरिंग में लड़की के बाबा की गोली लगने से मौत हो गई। इससे विवाह समारोह में कोहराम मच गया। शादी की रस्में भी पूरी नहीं हो सकी। सूचना पर पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन

जसराना थाना क्षेत्र के गांव सिकेरिया निवासी निजामउद्दीन ने अपनी बेटी का विवाह नारखी क्षेत्र में रहने वाले एक युवक के साथ तय किया था। गुरुवार शाम निजामउद्दीन की बेटी की बरात गांव में चढ़ रही थी। निजामउद्दीन के रिश्ते में लगने वाले भांजे ने तमंचे से हर्ष फायरिंग शुुरू कर दी।
विज्ञापन


तभी एक गोली लगने से लड़की के बाबा इस्ताक अली निवासी जमालपुर थाना जसवंतनगर की मौके पर ही मौत हो गई। इस्ताक की मौत होते ही बारातियों में हड़कंप मच गया। वहीं लड़की पक्ष के यहां चीखपुकार मच गई। शादी की रस्में रोक दी गईं। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। तब तक आरोपी युवक वहां से भाग निकला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष जसराना का कहना है कि पीड़ित पक्ष की ओर से यदि तहरीर आती है तो आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed