{"_id":"65b6c29bf0c2660253005874","slug":"jewelery-and-licensed-revolver-stolen-by-breaking-locks-of-locked-house-firozabad-news-c-169-1-sagr1023-116492-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: बंद मकान के ताले तोड़कर आभूषण और लाइसेंसी रिवाल्वर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: बंद मकान के ताले तोड़कर आभूषण और लाइसेंसी रिवाल्वर चोरी
Mon, 29 Jan 2024 02:39 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 29 Jan 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र में चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर करीब डेढ़ लाख के आभूषण, 18 हजार रुपये और लाइसेंसी रिवाल्वर चोरी कर ली। परिवार बेटी के बीमार ससुर को देखने के लिए पलवल गया था। रविवार को यह वापस आए तो मकान के ताले टूटे मिले। अंदर सामान बिखरा पड़ा था। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
मोहन नगर नई आबादी फुलवाड़ी निवासी निरंजन सिंह शुक्रवार को परिवार के साथ बेटी के ससुर को देखने पलवल गए थे। यह रविवार दोपहर करीब दो बजे वापस आए। घर के कमरों में बिखरा सामान देखकर महिलाएं रोने-बिलखने लगीं। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।
निरंजन ने बताया कि चोर घर से सोने की चेन, अंगूठी, झुमकी, चांदी की पायल, कमरबंद, 18 हजार रुपये और लाइसेंसी रिवाल्वर चोरी कर ले गए हैं। वह ड्राइविंग का काम कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। 2010 में रिवाल्वर खरीदी थी। थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। फिलहाल आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। आसपास के लोग भी सही से जानकारी नहीं दे पा रहे हैं।