फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   JE held hostage for seven hours, strike ended on SDM's assurance

Firozabad News: सात घंटे बंधक रहे जेई, एसडीएम के आश्वासन पर धरना समाप्त

Sat, 10 Aug 2024 04:15 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 10 Aug 2024 04:15 AM IST
विज्ञापन
JE held hostage for seven hours, strike ended on SDM's assurance
नारखी (फिरोजाबाद)। थाना नारखी क्षेत्र में जेई ने विजिलेंस टीम के साथ चेकिंग अभियान चलाया था। जहां महिलाओं से अभद्रता करने पर किसान नेताओं ने फीडर पर बृहस्पतिवार दोपहर धरना शुरू कर दिया था। धरने में 7 घंटे तक जेई बंधक रहे। थाना पुलिस ने दोपहर से चल रहे हंगामे व धरने को हल्के में लेते हुए देर रात तक इस मामले में जाना तक उचित नहीं समझा। जानकारी मिलने पर शुक्रवार सुबह एसडीएम सदर मौके पर पहुंची और जेई को हटाने का आश्वसन दिया। तब जाकर धरना समाप्त हो सका।
विज्ञापन

गांव गढ़ी हंसराम निवासी कुशलपाल और ओमवीर ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि नारखी फीडर पर तैनात अवर अभियंता अनिल कुमार, विजिलेंस जेई वाजिद अली अपनी टीम के साथ उनके घर में बिना बताए घुस गए और अंदर वीडियो बनाने लगे। आरोप है कि उस दौरान घर में महिलाएं स्नान कर रहीं थी। विरोध करने पर बिजली विभाग की टीम ने महिलाओं से अभद्रता भी की है। जानकारी पर भारतीय किसान यूनियन के युवा जिलाध्यक्ष राजा भईया पीड़ितों के साथ नारखी फीडर पहुंच गए और अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। धरना पर जेई को भी बंधक बनाकर जमीन पर बैठा लिया। बृहस्पतिवार दोपहर ढाई बजे धरना शुरू हो गया था। रात करीब साढ़े नौ बजे तक जेई बंधक बने रहे। इसके बाद वह घर जा सके। धरने की जानकारी पर एसडीएम सदर आईएएस कृतिराज सिंह शुक्रवार सुबह 10 बजे धरना स्थल पहुंच गईं। उन्होंने समस्या सुनने के बाद शाम तक जेई व बाबू को हटाने का आश्वासन दिया। तब कहीं जाकर धरना समाप्त हो सका। थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि विद्युत विभाग की टीम पर महिलाओं से अभद्रता का आरोप लगा था। धरने पर प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन पर धरना समाप्त हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed