फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   JCB on illegal construction lasted administration, businessman angry

अवैध निर्माण पर चली प्रशासन की जेसीबी, व्यापारी नाराज

Tue, 15 Dec 2015 07:18 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Tue, 15 Dec 2015 07:18 PM IST
विज्ञापन
JCB on illegal construction lasted administration, businessman angry
बजरिया क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए नगर मजिस्ट्रेट ने बंद दुकानों के फड़ों पर बुलडोजर चला दिया। व्यापारी कार्रवाई को रुकवाने के लिए गुहार करते रहे, लेकिन उनकी एक न सुनी गई। विरोध के स्वर तेज हुए, तो व्यापारियों को जेल भेजने तक की धमकी दी गई। दुकानदारों ने कहा कि अगर कार्रवाई ही करनी थी तो पहले से सूचित करते।
विज्ञापन

बजरिया में लगने वाले जाम और स्थाई अतिक्रमण को हटवाने के लिए मंगलवार शाम को नगर मजिस्ट्रेट ने रवींद्र सिंह ने बंद दुकानों के फड़ों पर जेसीबी चलवाकर तुड़वा दिया। पीड़ित दुकानदारों का आरोप था कि उन्होंने नगर मजिस्ट्रेट से एक दिन का समय मांगा था। इससे वह खुद ही नाली के बाहर बने फडों को तोड़ देते, लेकिन नगर मजिस्ट्रेट ने समय देने से मना  कर दिया। विरोध करने पर जेल भेजने की धमकी दी गई। व्यापारियों ने कहा कि कार्रवाई से पूर्व प्रशासन को अतिक्रमण वाले स्थान पर निशान लगा देते, दुकानदार खुद ही तोड़ देते। नाराज व्यापारियों ने नगर मजिस्ट्रेट को चेतावनी दी है जिन फड़ों को गलत तरीके से तोड़ा गया है, उनको ठीक नहीं कराया गया तो बुधवार को बाजार बंद कर आंदोलन किया जाएगा। विरोध जताने वाले दुकानदारों में पवन गुप्ता, राम कुमार गुप्ता, जीतेश अग्रवाल, आशू  अग्रवाल, चुन्नालान अग्रवाल, रामनिवास गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

निष्पक्ष रूप से हुई है कार्रवाई
जिन दुकानों के फड़ तोड़े गए है, उनका चिन्हीकरण पूर्व में करने के साथ ही निशान भी लगवा दिए गए थे। कुछ दुकानदारों ने स्वत: ही नाली के बाहर के फड़ को तोड़ दिया था। जिन लोगों ने अवैध निर्माण को नहीं तोड़ा उन्हें प्रशासन ने तुड़वा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविंद्र कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed