{"_id":"64a31fdeb103cffc9d68609924f4b8d7","slug":"jasrana-the-village-people-will-get-justice-in-court-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जसराना के ग्राम न्यायालय में मिलेगा जनता को न्याय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जसराना के ग्राम न्यायालय में मिलेगा जनता को न्याय
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Fri, 25 Dec 2015 07:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब कस्बे के लोगों को छोटे छोटे वाद-विवादों के सुलह, समझौता के लिए दबरई तक दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। जसराना में प्रदेश की पहली ग्राम न्यायालय का शुभारंभ उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति सुधीर अग्रवाल ने फीता काटकर किया।
प्रदेश में 113 ग्राम न्यायालयों की शुरुआत की जाएगी। जसराना को प्रदेश का पहला ग्राम न्यायालय मिलने का गौरव प्राप्त हुआ है। उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति ने वादी को त्वरित न्याय दिलाने का भरोसा दिया। पुलिस अधिकारियों से कहा कि गवाही के नाम पर तारीख न ली जाए। जनपद के प्रशासनिक न्यायमूर्ति पीकेएस बघेल ने कहा कि जसराना को पहला ग्राम न्यायालय मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। प्रदेश के प्रथम ग्राम न्यायालय में लोगों को त्वरित न्याय दिलाने के लिए सिविल जज राहुल सिंह की तैनाती की गई है। तहसील क्षेत्र के वादों को जसराना में स्थानांतरित किया गया है।
इन वादों को होगा निस्तारण
ग्राम न्यायालय में भरण-पोषण, मारपीट, बीस हजार तक की चोरी, छोटे-छोटे वाद, आपसी सुलह समझौते, संपत्ति के क्रय विक्रय के विवाद, व्यापारिक विवाद सहित अन्य छोटे वादों की सुनवाई की जाएगी।