फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   jasrana news,sakshi maharaj,sakshi maharaj firozabad,sakshi maharaj jasrana

आरक्षण पर बोले साक्षी महाराज, नाराज कार्यकर्ताओं को मना लेंगे

Thu, 04 Mar 2021 12:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
jasrana news,sakshi maharaj,sakshi maharaj firozabad,sakshi maharaj jasrana
जसराना- जसराना गौ सेवा शक्ति धाम पहुंचे उन्नाव सांसद साक्षी महाराज का किया गया स्वागत - फोटो : FIROZABAD
जसराना (फिरोजाबाद)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए शासन द्वारा पूरी पारदर्शिता से प्रधान, क्षेत्र पंचायत एवं जिला पंचायत सदस्य पद के लिए आरक्षण तय किया गया है। इससे कार्यकर्ताओं में कुछ नाराजगी है, जिसे दूर कर किया जाएगा। यह बातें जसराना के गोसेवा शक्ति धाम आए भाजपा से उन्नाव के सांसद डॉ. सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज ने कहीं।
विज्ञापन

धाम के संचालक पुरुषोत्तम दास महाराज के साथ वार्ता करते हुए साक्षी महाराज ने कहा कि किसान आंदोलन राजनीतिक हाशिए पर गए कुछ नेताओं का षड्यंत्र है। पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता। बढ़ते हुए पेट्रोल एवं गैस के दामों पर पूछे एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि देश के विकास के लिए जनता को कुछ तो भार सहना होगा।
विज्ञापन

यूपी में पास हुए धर्मांतरण विरोधी कानून का समर्थन करते हुए कहा इस कानून को पूरे देश में लागू करेंगे। धाम के संचालक पुरुषोत्तम दास महाराज ने संत परंपरा के तहत साक्षी महाराज का सम्मान किया। धीरेंद्र सिंह, दिनेश लोधी, अवधेश राजपूत, आचार्य रमण तिवारी, सुरेशानंद महाराज, जगदानंद महाराज, श्यामवीर सिंह, झुन्नीलाल बघेल, भूपेंद्र यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed