फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   janmashtami celebration in firozabad

नटखट कान्हा के रूप में सजे बच्चों ने रिझाया

Mon, 26 Aug 2019 12:56 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2019 12:56 AM IST
विज्ञापन
janmashtami celebration in firozabad
संस्कार भारती द्वारा आयोजित रूप सज्जा प्रतियोगिता में कान्हा के रूप में सजे बच्चे। - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। संस्कार भारती महानगर शाखा तत्वावधान में सीबी गेस्ट हाउस में श्रीकृष्ण बाल रूप सज्जा प्रतियोगिता कराई। नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को रिझाया। प्रतियोगिता में लगभग 100 प्रतिभागी शामिल हुए।
विज्ञापन


प्रतियोगिता तीन वर्गों में कराई गई। कोई मुकुटधारी बना तो कोई बांसुरी लेकर कृष्ण बना। माखन चोरी की लीला को देखकर दर्शक गदगद हो गए। कई प्रतिभागियों ने गीता के उपदेश दिए। मुख्य अतिथि प्रवीन अग्रवाल, माधव अग्रवाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अध्यक्ष शिवकांत पलिया ने भगवान श्रीकृष्ण के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन किया। संस्था का ध्येय गीत प्रवीन अग्रवाल स्मार्टटाक ने प्रस्तुत किया।

विज्ञापन


महानगर अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण हमारी श्रद्धा के केंद्र हैं। मेधावी बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए गए। निर्णायक मंडल में शैल गुप्ता, मीनू अरोरा शमिल रहीं। संचालन प्रवीन अग्रवाल ने किया। संयोजक अनुग्रह गोपाल, रवींद्र बंसल, रमेश अग्रवाल, त्रिभुवन कुमार श्रीमाली, मोहनलाल झिंदल, दिव्य प्रकाश, राजकुमार, अनूप झिंदल, दयाशंकर, कलपना सिंह चौहान, बीना बंसल, प्रदीप टंडन, हरीमोहन गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता का परिणाम
बाल वर्ग प्रथम में शिवन्या अग्रवाल अव्वल, अथर्व अग्रवाल द्वितीय, विट्ठल अग्रवाल तृ़तीय रहे।
- बाल वर्ग द्वितीय में कृतिका पलिया प्रथम, तनिष्का अग्रवाल द्वितीय एवं आराध्या अग्रवाल तृतीय रहे।
- बाल वर्ग तृतीय में सक्षम उपाध्याय प्रथम, आसीन गुप्ता द्वितीय एवं रुद्र अग्रवाल तृतीय रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed