Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   jain muni

भव्यता के साथ हुआ जैनाचार्य वसुनंदी का सुहागनगरी में प्रवेश

Thu, 19 Dec 2019 11:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
jain muni
छादामी लाल जैन मन्दिर पर वात्सल्ल्नाकर परम पूज्य आर्चाय भगवान वसुनंदी मुनिराज के मंगल प्रवेश के - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। प्रमुख दिगंबर जैनाचार्य वसुनंदी महाराज का ससंघ भव्यता के साथ बृहस्पतिवार को नगर प्रवेश हुआ। इस दौरान जैन मुनि संघ की अगवानी करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। कदम-कदम पर जैन मुनि संघ की आरती उतारी गई और पाद प्रक्षालन किया गया।
विज्ञापन

जैनाचार्य का शहर के लिए मंगल विहार सुबह जलेसर रोड स्थित नित्या एन्क्लेव से जलेसर रोड होते हुए जैन मुनि विभव नगर पहुंचा। यहां से गाजे-बाजे के साथ मुनि संघ श्री छदामी लाल जैन मंदिर पर पहुंचा। यहां पूर्व से प्रवास कर रहे जैनाचार्य वसुनंदी महाराज के शिष्य मुनि श्री शिवानंद महाराज और मुनि श्री प्रश्मानंद महाराज का मुनि संघ से अद्भुत मिलन हुआ।
विज्ञापन

हजारों लोगों की भीड़ जैन मंदिर के बाहर सुभाष तिराहे पर एकत्रित थी। जैन धर्म के संदेशों से सुभाष तिराहे पर भव्य सजावट की गई थी। यहां कमल सरोवर के रूप में बनाए गए भव्य मंच पर जैन मुनि संघ का मिलन हुआ। महापौर नूतन राठौर ने मुनि संघ की आरती उतारी। श्रीछदामी लाल जैन मंदिर से जैनाचार्य वसुनंदी महाराज के निर्देशन में वृहद जल संरक्षण यात्रा शुरू हुई। जल संरक्षण का संदेश देते हुए लोगों ने सिर पर टोपी लगा रखी थी। जल संरक्षण यात्रा में नगर निगम का भी सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुनि संघ के साथ जल संरक्षण यात्रा श्री छदामी लाल जैन मंदिर से गांधी पार्क चौराहा, सिनेमा चौराह, गंज चौराहा, मोहल्ला गंज, डाकखाना चौराहा होती हुई कोटला रोड स्थित जैन मेला स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। रास्ते में सैकड़ों स्थानों पर जैन मुनि की आरती उतारकर लोगों ने भक्तिभाव दर्शाया।
जैनाचार्य की अगवानी के दौरान मेला महोत्सव समिति के अध्यक्ष निमिष जैन, महामंत्री शैलेंद्र जैन शैली, कोषाध्यक्ष विशाल जैन, सुनील जैन, रोहित जैन, सुनील जैन सोनू, मनोज जैन दद्दा, राजीव जैन (रागी), अरुण जैन (पीली कोठी), ललतेश जैन, विजय जैन देवता, राजेंद्र जैन राजू डेकोरेटर्स, चंद्र प्रकाश जैन, अजय जैन एडवोकेट, अशोक जैन, अशोक जैन लाले, आदीश जैन आदि उपस्थित थे।
पानी बचाने का दिया संदेश
जैनाचार्य वसुनंदी महाराज ने जैन मेला पंडाल में प्रवचन करते हुए पानी बचाने का संदेश दिया। जैनाचार्य ने कहा कि पानी बहुमूल्य है। इसे बचाना सिर्फ सरकार का काम नहीं हम सभी को जागरूक होना पड़ेगा। पानी का अपव्यय न करना भी बड़ा धर्म है। सुहागनगरी से जल संरक्षण यात्रा की शुरूआत हुई है। पूरे प्रदेश में पानी बचाने के लिए यह अभियान चलाया जाएगा।

यूपी में पहली बार होगा 25 समवशरण विधान
जैनाचार्य वसुनंदी महाराज ने बताया कि प्राचीन जैन मेला महोत्सव काफी ऐतिहासिक होगा। इस मेला में 25 समवशरण विधान का आयोजन किया जा रहा है। विश्व शांति की मंगलकामना के साथ यूपी में पहली बार इस तरह का विधान होगा, जिसमें 25 समवशरण बनाए जाएंगे और इन समवशरण में भक्तजन इंद्रों के स्वरूप में पूजा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed