फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Jain monks Tarun indignation to comment on the ocean, performance

जैन समाज ने निकाला जुलूस, दोषियों को सजा दिलाने की मांग

Wed, 31 Aug 2016 01:32 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Wed, 31 Aug 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
Jain monks Tarun indignation to comment on the ocean, performance
जैन समाज ने निकाला जुलूस, दोषियों को सजा दिलाने की मांग - फोटो : Amar Ujala
जैन समाज ने निकाला जुलूस, दोषियों को सजा दिलाने की मांग
विज्ञापन

क्रांतिकारी राष्ट्र संत तरुण सागर जी महाराज के प्रति अभद्र टिप्पणी करने वाले विशाल ददलानी और तेहसीम पूनेवाला का पुतला दहन तरुण क्रांति मंच गुरु परिवार द्वारा किया गया। इस दौरान महाराज श्री पर टिप्पणी करने वाले दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

मुनि तरुण सागर जी महाराज के हरियाणा विधानसभा में विगत दिनों संपन्न धार्मिक प्रवचन पर आप पार्टी से जुड़े  विशाल ददलानी एवं तेहसीम पूनेवाला द्वारा अभद्र टिप्पणी गई थी। इससे जैन समाज में रोष है। इसके विरोध में तरुण क्रांति मंच गुरु परिवार ने अभद्र टिप्पणी करने वालों के पुतला बनाकर जुलूस गांधी पार्क से निकाला। जुलूस बस स्टैंड से होते हुए सुभाष पार्क पहुंचा। यहां संस्था पदाधिकारियों के साथ जैन समाज के लोगों ने नारेबाजी की। समिति अध्यक्ष जयकुमार जैन ने कहा कि अहिंसा परमोधर्म के प्रति समर्पित धर्म की बात करने वाले संतों का अपमान सहन नहीं किया जाएगा। दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। पुतला दहन करने वालों में देवेंद्र जैन, प्रदीप जैन, रसूलपुर, संदीप यादव, निर्मल जैन, पुनीत जैन, संजय जैन पीआरओ, मनोज जैन, जौली, मयंक जैन, नवीन जैन, सतीशंचंद्र, विमल जैन, अजय जैन, आशीष जैन, आकाश जैन, दुष्यंत यादव, भूरा सविता, राजेश जैन, आलोक जैन, राजेश अग्रवाल, अरुण जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed