फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   jain festival, celebration in firozabad

बाहुबलि जिनालय में हुआ जलधारा महोत्सव का आयोजन

Mon, 09 Sep 2019 11:55 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
jain festival, celebration in firozabad
नई बस्ती जैन मंदिर में जलधारा के दौरान जलाभिषेक करते श्रद्धालु। - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। नई बस्ती स्थित बाहुबलि दिगंबर जैन मंदिर में जलधारा महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें जैन समाज के महिला-पुरुषों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। मंत्रों के साथ श्रीजी का जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

गाजेबाजे के साथ नेवज लेने के लिए पुजारी नई बस्ती में भ्रमण को निकले। जो बब्बूजी की जीन स्थित शीतलनाथ भगवान पर पहुंचे। घटयात्रा नई बस्ती स्थित मंदिर में पहुंची। यहां इंद्रों ने भगवान बाहुबलि व भगवान महावीर का जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

विधानाचार्य मुनेंद्र पांडेय ने मंत्रों का उच्चारण किया। संयोजक महेंद्र कुमार जैन, गौरव जैन, सुखमाल जैन, योगेंद्रप्रकाश जैन, दीपक जैन, प्रवीन जैन, अनूप जैन, आनंद जैन, अनूपचंद्र जैन एडवोकेट, पवन जैन, महिला जैन मिल बाहुबलि व महिला जैन मंडल के सदस्यों ने भी भाग लिया। बब्बूजी की जीन स्थित शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में जलधारा महोत्सव में चक्रेश जैन, अभिषेक जैन, धीरज जैन, गुल्ली जैन, दिनेश जैन, संजीव जैन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तपस्या से दूषित आत्मा पवित्रत हो जाती है : सरिता दीदी
दिगंबर जैन चंद्रप्रभ मंदिर में चल रही धर्मसभा में जैन विद्वान ब्रह्मचारिणी सरिता दीदी ने कहा कि जो तपा जाये वही तप है। तप से दोषों की निवृत्ति होती है। धूप में फल पकते हैं, तो उनमें मिठास आती है और आग में भोजन पकता है तो वह स्वादिष्ट हो जाता है। उसी प्रकार तपस्या से दूषित आत्मा पवित्र बनती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed