{"_id":"57d6f6654f1c1beb5bd476ec","slug":"iti-paas-yuva-18-tak-karen-aavedan","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई पास युवा 18 तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीआई पास युवा 18 तक करें आवेदन
Amar Ujala
Updated Tue, 13 Sep 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
जाॅब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
19 एवं 20 सितंबर को सेवायोजन विभाग की साइट पर सीधे करें आवेदन, बिना आवेदन के नहीं होंगे शामिल
आईटीआई पास युवाओं को सेवायोजन विभाग विभिन्न कंपनियों में शीघ्र ही रोजगार मुहैया कराएगा। युवा अधिक से अधिक संख्या में लाभान्वित हो सके इस कारण उन्हें 18 सितंबर तक विभाग की साइट पर आनलाइन आवेदन करना होगा। उन्होंने कहा कि कोई यदि सीधे आवेदन नहीं कर सकता है तो फिर 19 एवं 20 सितंबर को कार्यालय में संपर्क करे।
सेवायोजन विभाग युवाओं को सरकारी विभागों में रोजगार कम ही दिला पा रहा है क्योंकि अधिकांश विभाग पद खाली होने की सूचना भी विभाग को नहीं भेजते। जिला रोजगार सहायता अधिकारी आरपी राम ने कहा कि आईटीआई पास युवाओं को अधिक रोजगार दिलाने के उद्देश्य से ही जहां दिल्ली एवं एनसीआर की कंपनियों के प्रतिनिधि आएंगे, वहीं इसका पंजीयन इस बार आनलाइन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवाओं को कंपनियों के चयन का भी मौका मिलेगा। इसके लिए जिला में संचालित सभी 18 आईटीआई सेंटरों से छात्र-छात्राओं की सूची मांगी गई है, ताकि युवा इसका लाभ उठा सकें। उन्होंने कहा कि प्रांगण में 26 एवं 27 सितंबर को कंपनियों के प्रतिनिधि यहां आएंगे। कार्यालय परिसर में कंपनियों के अलग-अलग काउंटर लगाए जाएंगे। आवेदन करने वालों को ही इसमें शामिल किया जाएगा।