{"_id":"5b720d81527471200130fc02bc0d0f6e","slug":"iso-will-soon-tundla-tehsil-status-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द ही टूंडला तहसील को मिलेगा आईएसओ का दर्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द ही टूंडला तहसील को मिलेगा आईएसओ का दर्जा
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Sat, 16 Jan 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील का स्वरूप जल्द ही बदला हुआ नजर आएगा। तहसील को हाईटेक करने के साथ ही आईएसओ का दर्जा दिलाने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। इसके लिए तहसील में युद्ध स्तर से कार्य किया जा रहा है।
टूंडला तहसील को अब नया स्वरूप देने का काम किया जा रहा है। लंबे समय के बाद अब तहसील परिसर में साफ-सफाई और रंगाई-पुताई का काम किया जा रहा है। तहसील के प्रत्येक कक्ष को रंगों से संवारा जा रहा है। टूटे-फूटे फर्नीचर को हटाते हुए नए फर्नीचर से सुसज्जित किया जा रहा है। वहीं तहसील में खुले एरिया का समतलीकरण किया जा रहा है। अनुपयोगी पेड़ों को हटाकर आकर्षक पौधे लगाए जा रहे हैं। तहसील के मुख्य गेट के सामने सारे अवरोधक हटाते हुए अच्छे स्तर का हराभरा पार्क का निर्माण कराया जा रहा है। तहसील के मुख्य भाग के सामने वाहनों के खडे़ होने से रोकने के लिए बैरीकेडिंग की जा रही है। वाहन पार्किंग के लिए अलग स्थान दिया जा रहा है। तहसील की सड़कों तक को उच्चता प्रदान की जा रही है। तहसील में प्रत्येक व्यक्ति, कर्मचारी पर नजरें रखने के लिए लगे सीसी कैमरों को हाईटेक किया जा रहा है। लोगों की हर गतिविधि की मॉनिटरिंग के लिए अलग से कक्ष बनाया जा रहा है। सभी कार्य कंप्यूटराइज्ड एवं ऑनलाइन करने के साथ ही अप्रशिक्षित कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने का काम भी शुरू किया जा रहा है। कुल मिलाकर कुछ ही समय में लोग तहसील को बेहद साफ-सुथरी के साथ ही बिल्कुल अत्याधुनिक रूप में देखेंगे।
तहसील टूंडला जनपद ही नहीं प्रदेश में सबसे अत्याधुनिक और अलग होगी। आकर्षक रंगों में कार्यालय, दिखेंगे तो वहीं पौधों से हराभरा पार्क होगा। टूंडला तहसील को हाईटेक करने का काम शुरू कर दिया गया है। इसके साथ ही तहसील को आईएसओ का दर्जा दिलाने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
डा. पंकज वर्मा
एसडीएम, टूंडला