{"_id":"584d56f54f1c1b723a2c35d1","slug":"investors-took-out-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"निवेशकों ने निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निवेशकों ने निकाली रैली
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
Updated Mon, 12 Dec 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
रैली निकाली।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑल इनवेस्टर सेफ्टी आर्गनाइजेशन के जिलाध्यक्ष अमित गर्ग के नेतृत्व में रविवार को शीघ्र भुगतान की मांग को लेकर एजेंटों और संगठन पदाधिकारियों ने नगर में विशाल रैली निकाली।
सुभाष तिराहा स्थित जैन मंदिर से शुरू हुई रैली में शामिल महिला-पुरुष हाथों में नारे लिखी तख्तियां लेकर नारे लगाते चल रहे थे। सचिव जेपी शर्मा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद भुगतान को लेकर असमंजस की स्थिति है। पर्ल्स कंपनी बंद होने के बाद उसकी पूरी संपत्ति को जब्त कर की गई। सुप्रीम कोर्ट द्वारा संपत्ति की नीलामी कर निवेशकों के भुगतान का आदेश दिया जा चुका है लेकिन सेबी द्वारा भुगतान की जिम्मेदारी नहीं ली जा रही है। इससे निवेशक व एजेंट परेशान हैं। रैली में एजेंटों ने एलान किया कि जब तक समस्या का समाधान नहीं होता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। 17 दिसंबर को जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। रैली में दिलीप कुमार, अखिलेश कुमार, डा. नवीन विद्यार्थी, डा. राजेश, नरेश कुमार, राजीव दुबे, रेनू सिंह, रामचरन, चंद्रकांत, राजेश मथुरिया, श्यामवीर, राजेश, अमीरचंद्र, आलोक, राधाकिशन आदि शामिल रहे।