फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Investigation sitting on the fraud of Corona testing, may fall

कोरोना टेंस्टिंग के फर्जीवाड़े पर बैठी जांच, गिर सकती है गाज

Sun, 13 Jun 2021 11:28 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Investigation sitting on the fraud of Corona testing, may fall
फिरोजाबाद। कोरोना जांच के नाम पर किए गए फर्जीवाड़े पर स्वास्थ्य विभाग ने जांच बैठा दी है। सीएमओ ने मामले को गंभीरता से लिया है। फर्जीवाड़ा करने वाले स्वास्थ्यकर्मियों पर गाज गिर सकती है। ‘अमर उजाला’ ने खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। यह मामला शासन स्तर तक पहुंच चुका है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग द्वारा फर्जी तरीके से एंटीजन जांच की जा रही थी। ज्यादा जांच के बाद भी कोरोना का कम असर होने की बात कही जा रही थी। साथ ही पोर्टल पर फर्जी रिपोर्ट चढ़ाकर शासन को गुमराह भी किया गया था। अमर उजाला ने शनिवार के अंक में कोरोना की फर्जी तरीके से जांच किए जाने का खुलासा किया था।
विज्ञापन

खबर प्रकाशित होने के बाद सीएमओ डॉ. नीता कुलश्रेष्ठ ने मामले को गंभीरता से लिया और मामले की जांच के आदेश दिए। जांच के लिए सीएमओ ने एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार को जांच अधिकारी नामित किया है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक भी बुलाई है। इसमें कोरोना जांच कराने वालों की क्रॉस चेकिंग भी कराई जा सकती है। सीएमओ डॉ. नीता कुलश्रेष्ठ ने बताया कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जांच रिपोर्ट आने पर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

............................
तीन संक्रमित और मिले, 10 कोरोना मुक्त
फिरोजाबाद। जिले में कोरोना के आंकड़े राहत देने वाले हैं। विगत 24 घंटे में तीन कोरोना संक्रमित मिले। इनमें सदर बाजार की 66 वर्षीय वृद्ध, उजरेंड निवासी 45 वर्षीय पुरुष और राजा का ताल निवासी 31 वर्षीय युवक शामिल हैं। अब जिले में कोरोना संक्रमितों का अंाकड़ा 8666 हो गया है। अब सक्रिय केस घटकर 33 रह गए हैं। वहीं रविववार को 10 लोग कोरोना से मुक्त हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed