फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Interview for allotment of vacant plots today

Firozabad News: रिक्त भूखंडों के आवंटन को साक्षात्कार आज

Mon, 26 Jun 2023 12:20 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 26 Jun 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Interview for allotment of vacant plots today
फिरोजाबाद। औद्योगिक आस्थान उसायनी पर रिक्त व्यवसायिक श्रेणी के भूखंडों के लिये आवेदन करने वाले आवेदकों की साक्षात्कार में भाग लेने का आज अंतिम मौका है। साक्षात्कर प्रक्रिया सोमवार को 12 बजे विकास भवन सभागार में होगी। उपायुक्त उद्योग पंकज निर्वाण ने बताया कि मिनी औद्योगिक आस्थान उसायनी में व्यवसायिक श्रेणी के भूखंड रिक्त हैं। इन भूखंडों के आवंटन के इच्छुक आवेदकों की साक्षात्कार प्रक्रिया सोमवार को 12 बजे विकास भवन सभागार में होगी। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा साक्षात्कार प्रक्रिया पूरी कराने को वरिष्ठ कोषाधिकारी, जिला विकास अधिकारी एवं एक्सईन आरईडी को नामित किया है। उपायुक्त उद्योग के अनुसार रिक्त भूखंड आवंटन को आवेदन करने वालों को अंतिम मौका है।
विज्ञापन




तमंचा लहराने का फोटो पोस्ट करने वाले पर एफआईआर
फिरोजाबाद। तीन वर्ष पुराने एक मामले में अवैध हथियार के साथ फेसबुक पोस्ट डालने वाले एक युवक के विरूद्व थाना फरिहा में एफआईआर दर्ज की गई है। शिकायत कर्ता ने इस संबंध में पुलिस के आला अफसरों को शिकायती पत्र भेजे थे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वर्ष 2020 में रवि यादव निवासी खुसकपुरा थाना फरिहा ने अपने खुद के फेसबुक पर तमंचा लहराते हुए फोटो डाला था। इस मामले में थाना फरिहा व कस्बा निवासी आरटीआई कार्यकर्ता अविनाश गुप्ता ने एसएसपी आशीष तिवारी एवं आईजी व एडीजीपी आगरा को शिकायत पत्र भेजे थे। एसएसपी आशीष तिवारी के निर्देश पर थाना फरिहा पुलिस ने फेसबुक पर आपत्ति जनक पोस्ट डालने वाले युवक के विरूद्व मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



लोगों को जागरूक करेगी एकलव्य सेना
फिरोजाबाद। वीर एकलव्य सेवा संस्था की एक बैठक रविवार को सुजातगढ़ कुर्रीकूपा पर आयोजित हुई। बैठक में मौजूद लोगोंने भविष्य में मृत्यु भोज जैसे कार्यक्रमों में शामिल नहीं होने का संकल्प व्यक्त किया।
वीर एकलव्य सेवा संस्था के वरिष्ठ सदस्य सुरेद्र निषाद एवं कमल किशोर ने कहा कि मृत्यु भोज एक सामाजिक कुरीति है। इससे शोकाकुल परिवार पर अनावश्यक आर्थिक दबाब बढ़ता है। उन्होंने कहा कि एकलव्य सेवा संस्था मृत्यु भोज जैसी सामाजिक कुरीति को समाप्त करने के लिये जन जागरूकता अभियान चलायेगी। बैठक में विकास वर्मा, खजान सिंह एडवोकेट एवं भूरी सिंह आदि मौजूद रहे।




पानी भरने पर जताया रोष
फिरोजाबाद। बहुजन समाज पार्टी के नगर महासचिव लोकेश कुमार ने रविवार को हुई बारिश ने नगर निगम की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है। उन्होंने कहा कि मोहल्ला दुली, मिर्जा का नगला क्षेत्र में दुकानों के भीतर तक पानी भर गया है। पानी निकासी की व्यवस्था नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। रोष व्यक्त करने वालों में अनिल कुमार,बृजनंदन, मुन्नालाल, गुलाब सिंह, बालराम, डा. सुरेश सुमन आदि शामिल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed