फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   insured,swagat dwar

तेज हवा से कोटला रोड पर गिरा स्वागत द्वार, दो दोस्त घायल

Wed, 20 Apr 2022 11:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
insured,swagat dwar
तेज हवा से कोटला रोड पर गिरा स्वागत द्वार, दो दोस्त घायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। श्री 1008 भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव के लिए कोटला रोड स्थित श्री रमणेश्वर मंदिर के सामने सड़क पर लोहे का स्वागत द्वारा बनाया गया था। यह बुधवार को तेज हवा के कारण गिर गया। इसी बीच वहां से गुजर रहे बाइक सवार दो युवक स्वागत द्वार की चपेट में आकर घायल हो गए।
लेबर कॉलोनी निवासी तरुन (25) की मौसी की बेटी सोनी की आज शादी है। कार्यक्रम जलेसर रोड स्थित रिसॉर्ट में हो रहा है। बुधवार को तरुन अपने दोस्त नमन (26) के साथ मौसी के घर पर रुके रिश्तेदारों को खाना देकर आ रहा था। जैसे ही दोनों कोटला रोड स्थित श्री रमेश्वर मंदिर के समीप पहुंचे थे, स्वागत द्वार तेज हवा के कारण गिर पड़ा। इसकी चपेट में आने से दोनों लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को बाहर निकाला और सरकारी ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे। कोतवाल उत्तर संजीव कुमार दुबे और रामगढ़ थानाध्यक्ष हरर्वेंद्र मिश्रा भी मौके पर पहुंचे। सूचना पर दोनों के परिजन भी पहुंच गए। युवकों की हालत गंभीर होने पर उपचार को आगरा ले जाया गया। कोतवाल उत्तर संजीव कुमार दुबे का कहना है कि गेट गिरने से दोनों युवक घायल हैं। हालत गंभीर बनी है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पहुंचे जैन मुनि
जिस वक्त हादसा हुआ उस समय नसिया मंदिर के सामने पंचकल्याणक प्रतिष्ठा का कार्यक्रम हो रहा था। हादसे की जानकारी मिलते ही आयोजक व जैन मुनि भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed