{"_id":"668018a8a26847fb7f0471ae","slug":"instructions-given-to-increase-the-number-of-students-in-schools-and-make-them-proficient-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-127894-2024-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: विद्यालयों में छात्र संख्या बढ़ाने और निपुण बनाने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: विद्यालयों में छात्र संख्या बढ़ाने और निपुण बनाने के दिए निर्देश
विज्ञापन
विद्यालयों में छात्र संख्या बढ़ाने और निपुण बनाने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। विकास खंड टूंडला में एडी बेसिक की अध्यक्षता में मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन शशि इंटरनेशनल स्कूल में किया गया। जिसमें एडी बेसिक आगरा के द्वारा किस प्रकार से विद्यालयों को निपुण विद्यालय बनाया जाने के निर्देश दिए। साथ ही छात्र संख्या बढ़ाने पर जोर दिया। एडी बेसिक इंद्रपाल सोलंकी ने निर्देश दिए कि कक्षा 1 व कक्षा 2 को रुचिकर गतिविधियों के साथ अध्यापन कार्य कराया जाए तो आगामी समय में समस्त विद्यालय गुणवत्ता युक्त हो जाएंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार पांडे के द्वारा स्कूल चलो अभियान कायाकल्प,नामांकन, डीबीटी, जर्जर भवन आदि पर निर्देश दिए। बीएसए ने कहा कि शासन की जितनी भी योजना हैं, उन सभी पैरामीटर पर कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि छात्र संख्या बढ़ाने के लिए क्षेत्र में सर्वे किया जाए। क्षेत्र में देख लें कि कोई भी बच्चा बिना पढ़ाई के न रहे। बीएसए ने प्रोजेक्टर के माध्यम से शिक्षकों को योजना के क्रियान्वयन के लिए समझाया। खंड शिक्षा अधिकारी ज्योति द्वारा बैठक की एजेंडा के बारे में बताया गया। संचालन जया शर्मा द्वारा किया गया।