फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Instructions for uploading the list of teachers on the website

शिक्षकों की सूची वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश

Sun, 28 Mar 2021 09:29 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 09:29 PM IST
विज्ञापन
Instructions for uploading the list of teachers on the website
फिरोजाबाद। पहले माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा 2021 से पूर्व स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों की सूची और शैक्षणिक विवरण बोर्ड की वेबसाइट पर अपडेट करने का निर्देश दिए हैं। ऐसे में शिक्षकों को विषय परीक्षा के दिन ड्यूटी से दूर रखा जाएगा।
विज्ञापन

बोर्ड सचिव दिव्यकांत शुक्ल की ओर से जारी निर्देश में सूची अपलोड करने की अंतिम तिथि पांच अप्रैल निर्धारित की है। शासन से निर्देश मिलने के बाद डीआईओएस ने प्रधानाचार्यों को डाटा वेबसाइट पर डाटा अपलोड करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

माध्यम शिक्षा परिषद परीक्षा के दौरान नकल रोकने के लिए कई कदम उठा रही है। सीसीटीवी के साथ ही अब बोर्ड ने शिक्षकों की शैक्षणिक योग्यता का विवरण बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड के निर्देश दिए हैं। इससे शिक्षकों का शैक्षिक विवरण उपलब्ध होने पर उन्हें उनके विषय वाली परीक्षा से दूर रखा जा सकेगा। ऐसे में नकल की संभावना कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस ने जिले के सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि पांच अप्रैल के बाद परिषद की वेबसाइट बंद कर दी जाएगी। प्रधानाचार्यों से कहा गया कि वेबसाइट पर अपलोड शिक्षकों की सूची की प्रमाणित कॉपी सात अप्रैल तक डीआईओएस कार्यालय में जमा कर दें। विद्यालयों से मिली शिक्षकों की सूची को सत्यापित कर 10 अप्रैल तक बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालयों में जमा करना होगा।
वेबसाइट पर शिक्षकों का डाटा अपलोड करने के आदेश दिए गए हैं। कई स्कूलों ने सूची अपलोड कर दी है। निर्धारित तिथि तक सभी स्कूल सूची को अपलोड कर दें।
बालमुकुंद प्रसाद, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed