फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Instead of water, the girl drank flammable substance and died

पानी की जगह युवती ने पिया ज्वलनशील पदार्थ मौत

Tue, 11 Oct 2022 11:47 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
Instead of water, the girl drank flammable substance and died
फिरोजाबाद। लाइनपार थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती ने सोमवार रात पानी के स्थान पर ज्वलनशील पदार्थ पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसको उपचार को सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर आगरा रेफर कर दिया। यहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

लाइनपार थाना क्षेत्र के मोहल्ला रामनगर निवासी निशा वर्मा (20) ने सोमवार रात घर में रखे ज्वलनशील पदार्थ का सेवन पानी के स्थान पर कर लिया। युवती की हालत बिगड़ने पर परिजन को इसकी जानकारी हो सकी। परिजन युवती को लेकर देर रात सरकारी ट्रामा सेंटर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर उसको उपचार को आगरा रेफर कर दिया।
विज्ञापन

आगरा में देर रात युवती की मौत हो गई। परिजन शव को लेकर घर आ गए। यहां उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया। थानाध्यक्ष लाइनपार महेश कुमार का कहना है युवती की मौत के बारे में उनको कोई जानकारी नहीं है और न ही युवती की मौत के बारे में परिजन ने कोई सूचना दी है। यदि परिजन सूचना देते तो शव का पोस्टमार्टम कराया जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed