{"_id":"571391d84f1c1be02210fbf2","slug":"instead-of-protesting-sanitation-wells","type":"story","status":"publish","title_hn":"नलकूप के बजाय शौचालय निर्माण का विरोध ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नलकूप के बजाय शौचालय निर्माण का विरोध
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Sun, 17 Apr 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
चयनित भूमि पर ट्यूबवेल लगाने के स्थान पर शौचालय निर्माण से लोगों में आक्रोश फैल गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंबा बाईपास रोड स्थित मरघटी वाली भूमि पर नलकूप की स्थापना के बजाय शौचालय निर्माण होने की भनक लगते ही लोगों ने रविवार को विरोध किया। निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर आंदोलन की चेतावनी दी।
नगर के बंबा बाईपास रोड किनारे स्थित मरघटी वाली भूमि पर पिछले दो माह से ट्यूबवेल की स्थापना की जा रही थी लेकनि ट्यूबवेल नहीं लगा। बल्कि शौचालय निर्माण कराने के लिए गड्ढों की खोदाई का काम शुरू कर दिया। इसकी जानकारी जैसे ही क्षेत्रीय लोगों को हुई तो उन्होंने विरोध करना शुरू कर दिया। लोगों का कहना था कि मरघटी वाले पार्क में पहले से मंदिर भी स्थापित है। उसकी जगह शौचालय बनाना गलत है। रिटायर्ड मेजर डीडी शर्मा ने कहा कि नगर निगम के अफसरों को तय करना चाहिए वो क्या कर रहे हैं। इस स्थान पर ट्यूबवेल लगाएं। सतीशचंद्र शास्त्री ने कहा कि इस मनमानी को बर्दाश्त नहीं करेंगे। सोम कुमार उपाध्याय ने कहा कि निगम के अधिकारियों को मनमानी करना गलत है। शौचालय निर्माण कराए गए तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान राकेश कुमार, प्रवेश भारद्वाज, राहुल शर्मा, पारुल शर्मा, धर्मेंद्र पचौरी, प्रशांत कुमार, शिवकांत पलिया, दिनेश चंद्र आदि मौजूद रहे।