{"_id":"69936d9af82978a8f40eedf7","slug":"install-high-tech-sound-and-light-systems-in-the-glass-museum-and-auditorium-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-167910-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: ग्लास म्यूजियम और ऑडिटोरियम में लगाएं हाईटेक साउंड व लाइट सिस्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: ग्लास म्यूजियम और ऑडिटोरियम में लगाएं हाईटेक साउंड व लाइट सिस्टम
Tue, 17 Feb 2026 12:48 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 17 Feb 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान मरीजों से बात करते मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप। स्रोत विभाग
- फोटो : जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान मरीजों से बात करते मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप। स्रोत विभाग
फिरोजाबाद। मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप ने सोमवार को जनपद का दौरा किया। उन्होंने मुख्यालय पर निर्माणाधीन ग्लास म्यूजियम और ऑडिटोरियम का निरीक्षण करते हुए कार्य को गुणवत्तापूर्ण और समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। स्पष्ट किया कि ऑडिटोरियम में साउंड और लाइटिंग की क्वालिटी से कोई समझौता नहीं होना चाहिए।
निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने कहा कि ऑडिटोरियम की असली उपयोगिता तभी है जब वहां साउंड और लाइट व्यवस्था उच्च स्तरीय हो। उन्होंने कहा कि अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ ही इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य सफल हो सकेगा। इसके बाद आयुक्त ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विभिन्न पटलों का जायजा लिया। उन्होंने अभिलेखागार, नजारत, चकबंदी और भूलेख विभाग के प्रभारियों को फाइलों का रखरखाव दुरुस्त करने को कहा। सुरक्षा मानकों को परखते हुए आयुक्त ने परिसर में लगे अग्निशमन यंत्रों की एक्सपायरी डेट जांची। निर्देश दिए कि पर्याप्त संख्या में यंत्र लगाए जाएं और उन्हें चलाने के लिए प्रशिक्षित कर्मचारियों की तैनाती की जाए। न्यायालयों में लंबित वादों की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि न्याय प्रक्रिया में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी, लापरवाही पर विभागीय कार्रवाई होगी।
जिला अस्पताल में ओपीडी और दवाओं की जांच
मंडलायुक्त ने जिला अस्पताल का भी निरीक्षण किया। वार्डों में जाकर मरीजों से वार्ता की और पूछा कि उन्हें बाहर से दवा तो नहीं खरीदनी पड़ रही। सीएमएस को कड़े लहजे में कहा कि अस्पताल में दवाओं की उपलब्धता की जाए और डॉक्टरों का ड्यूटी रोस्टर पूरी पारदर्शिता के साथ लागू हो। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाएं सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। इस दौरान अपर आयुक्त आगरा मंडल, जिलाधिकारी रमेश रंजन और सीडीओ शत्रोहन वैश्य सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मुख्य रूप से मौजूद रहे।