फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   inspecion

दो प्रधानाध्यापक निलंबित, सात का वेतन रोका

Mon, 14 Oct 2019 11:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
inspecion
परिषदीय स्कूलों के निरीक्षण के दौरान रजिस्टर चेक करते डीएम चंद्र विजय सिंह और बीएस अरविंद पाठक। - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद/नारखी। सोमवार को डीएम चंद्र विजय सिंह ने नारखी ब्लाक के परिषदीय स्कूलों का निरीक्षण किया। स्कूलों में एमडीएम घोटाले से लेकर कंपोजिट ग्रांट में गड़बड़ी सामने आई है। कई शिक्षकों की अनियमितताएं भी सामने नजर आईं। डीएम के आदेश पर बीएसए ने दो प्रधानाध्याकों को निलंबित कर दिया। वहीं, सात शिक्षकों का वेतन रोका है।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान डीएम चंद्र विजय के साथ बीएसए अरविंद पाठक भी मौजूद रहे। डीएम ने प्राइमरी एवं यूपीएस कांशीराम कॉलोनी पचवान में छापा मारा। स्कूल में रंगाई-पुताई नहीं कराई गई। प्रथम दृष्टया 75 हजार रुपये का गोलमाल पाया गया। दोनों विद्यालयों में 62 बच्चे उपस्थित मिले, जबकि पिछले दिनों एमडीएम रजिस्टर में 80 से 90 बच्चे उपस्थित दर्शाए जा रहे थे। यहां प्रधानाध्यापक विवेक पचौरी को निलंबित कर दिया। यूपीएस असन में निरीक्षण किया तो यहां 109 के सापेक्ष 35 बच्चे उपस्थित थे। यहां 50 हजार रुपये कंपोजिट ग्रांट आई है जबकि रंगाई-पुताई नहीं कराई गई है। एमडीएम में भी बच्चों की संख्या अधिक दर्शाई जा रही है।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक जयप्रकाश शर्मा को निलंबित कर दिया। यूपीएस शाहपुर में 108 के सापेक्ष 35 बच्चे उपस्थित मिले। पठन, पाठन का कोई माहौल नहीं पाया तो शिक्षिका प्रीती और सुधा कुलश्रेष्ठ के वेतन पर रोक लगा दी गई है। प्राइमरी असन में निशा रानी अनुपस्थित पाई गईं। उनका वेतन काटा गया है। रंगाई-पुताई नहीं कराई तो हैडमास्टर का वेतन अग्रिम आदेश तक रोका है। प्राइमरी गढ़ीश्रीराम में एक एसीआर में क्लास नहीं थी। गंदगी का माहौल था तो हैडमास्टर अरविंद कुमार राठौर के वेतन पर रोक लगाई है। जूनियर बरतरा में शौचालय का निर्माण ग्राम प्रधान द्वारा नहीं कराया गया है। बाउंड्री बाल कराने के लिए निर्देशित किया और प्रधानाध्यापक बेबीरानी का वेतन रोका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आदेश दिए हैं। बीएसए अरविंद पाठक ने बताया कि दोनों एबीएसए को प्रतिकूल प्रतिविष्टी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed