{"_id":"66f707a0825c663775002ad4","slug":"innocent-child-dies-due-to-diarrhea-allegation-of-wrong-treatment-firozabad-news-c-169-1-sagr1021-134214-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: डायरिया से मासूम की मौत, गलत उपचार का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: डायरिया से मासूम की मौत, गलत उपचार का आरोप
Sat, 28 Sep 2024 12:59 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 28 Sep 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर के अंतर्गत आसफाबाद स्थित एक निजी अस्पताल में शुक्रवार सुबह तीन महीने के मासूम की डायरिया से मौत हो गई। बच्चे की मौत होने के बाद परिजन ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। परिजन ने स्वास्थ्यकर्मियों पर गलत उपचार करने का आराेप लगाया। सूचना पर रसूलपुर पुलिस ने समझा कर आक्रोश शांत कराया। परिजन ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है। रामगढ़ क्षेत्र के निवासी रहीश ने अपने तीन महीने के भांजे तैमूर निवासी रूकनपुर शिकोहाबाद को सुबह चार बजे आयुष हाॅस्पीटल में भर्ती कराया था। वह डायरिया से पीड़ित था। पांच बजे उपचार के दौरान तैमूर की मौत हो गई। इसकी जानकारी तैमूर के परिजन को हुई, तो वह आक्रोशित हो गए। परिजन का कहना था कि अस्पताल में काम करने वाले कर्मियाें द्वारा गलत दवाएं देने से उनके बच्चे की मौत हुई है। जब वे उसे घर से लेकर आए थे, तब उसकी हालत अधिक उतनी खराब नहीं थी।
सूचना पर थाना प्रभारी प्रमोद पवार पुलिस बल के साथ मौके पर आए और आक्रोशित लोगों को समझाकर हंगामा शांत कराया। पुलिस ने परिजन को शव का पोस्टमार्टम कराने की सलाह दी, लेकिन वे तैयार नहीं हुए। वहीं हाॅस्पीटल मैनेजर राकेश कुमार ने बताया कि बच्चा उल्टी-दस्त से पीड़ित था। इस कारण वह डिहाईड्रेशन की चपेट में आ गया था। गलत उपचार का आरोप गलत है। वहीं थाना प्रभारी प्रमोद पंवार ने बताया कि परिजन ने कोई भी तहरीर नहीं दी है, तहरीर देने पर जांच व कार्रवाई की जाएगी।