फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Indecency with Amins who went for recovery, case filed

फिरोजाबाद: वसूली के लिए गए अमीनों के साथ अभद्रता, मुकदमा दर्ज

Wed, 15 Feb 2023 04:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 15 Feb 2023 04:59 PM IST
विज्ञापन
Indecency with Amins who went for recovery, case filed
वसूली के लिए गए अमीनों के साथ अभद्रता, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जसराना। बैंक एवं बिजली विभाग द्वारा जारी आरसी की वसूली करने गए अमीनों एवं राजस्व टीम के साथ बकाएदारों और उनके परिजन ने अभद्रता कर दी। अमीनों ने थाना जसराना में मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।
थाना जसराना के गांव सलेमपुर निवासी चंदन सिंह पर विद्युत विभाग का एक लाख रुपये से अधिक बकाया है। विभाग ने आरसी जारी वसूली के लिए तहसील प्रशासन को सौंप दिया है। वसूली के लिए नायब तहसीलदार ब्रजराज सिंह एवं संग्रह अमीन विशेष कुमार राजस्व टीम के साथ गांव में पहुंचें और चंदन सिंह से तगादा करते हुए बकाया जमा करने को कहा। इस दौरान चंदन सिंह से विवाद हो गया।
विज्ञापन

इस दौरान चंदन सिंह के पुत्र नवीन, दीपू, पिंकू एवं साथी गौतम आ गए और अमीन के साथ गाली गलौज एवं अभद्रता कर दी। बाद में नायब तहसीलदार एव होमगार्ड ने बीच बचाव किया। संग्रह अमीन ने पांचों के खिलाफ कोतवाली जसराना में मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरा मामला पलिया खुर्द का है। पलिया खुर्द निवासी पुत्तुलाल पर बैंक का दस लाख रुपये से अधिक का बकाया है। संग्रह अमीन रामवीर सिंह मय राजस्व टीम के साथ वसूली करने गए तो आरोपी पुत्तुलाल के साथ लवकुमार और देवराज ने अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी। संग्रह अमीन ने भी कोतवाली जसराना में तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।



नायब तहसीलदार के साथ अमीन वसूली पर गए थे। इसी दौरान बकाएदार एवं उनके परिजन ने अभद्रता कर दी। वहीं गाड़ी में तोड़फोड़ का प्रयास करने के साथ जान से मारने की धमकी दी है। मामला दर्ज कराया गया है।
पुष्पेंद्र सिंह, तहसीलदार जसराना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed