{"_id":"c162f39c32c619002104a39ded169370","slug":"increasing-crop-production-using-the-new-edification-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसल उत्पादन बढ़ाने को नए प्रयोग की नसीहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसल उत्पादन बढ़ाने को नए प्रयोग की नसीहत
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Sat, 13 Jun 2015 08:33 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत अरांव ब्लाक के गांव कारीखेड़ा में चौपाल लगाई गई। डीएम विजय किरन आनंद ने किसानों की समस्याएं सुनीं। मक्का क्लस्टर योजना के तहत 46 किसानो को नौ क्विंटल 40 किलोग्राम शंकर बीज पायनियर का वितरण किया।
डीएम विजय किरन आनंद ने शुभारंभ करते हुए कहा मौसम में बदलाव के साथ ही किसानों को खुद भी बदलना होगा। सिरसागंज क्षेत्र की मुख्यत: फसल आलू है। आलू के तुरंत बाद शंकर मक्का की बुवाई करके किसान काफी लाभ कमा सकते हैं। उन्होंने जिले के 46 किसानों को क्लस्टर के तहत नौ क्विंटल 40 किलोग्राम मक्का के पायनियर कंपनी के बीज वितरण किया। किसानों को सलाह दी कि वह मृदा परीक्षण अवश्य कराएं। उर्वरकों के प्रयोग एवं फसलों की बुवाई एवं उनके विपणन आदि की जानकारी दी। किसानों से कहा कि बैंकों से फसलीय ऋण लेते समय बीमा अवश्य कराएं। जनपद में मक्का, बाजरा, धान, अरहर फसल पर बीमा योजना प्रभावी है। चौपाल में किसानों ने बिजली किल्लत को रखा। एक्सईएन नलकूप एवं बिजली विभाग को डीएम ने सुधार करने के निर्देश दिए। पेयजल व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए रीबोर योग्य हैंडपंपों और पाइप पेयजल योजनाओं को ठीक कराने को कहा। डीडी कृषि प्रसार डीपी सिंह ने किसानों को नई तकनीक की जानकारी दी। जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पांडेय ने कहा कि किसानों को लाभान्वित किया जाएगा। इस दौरान आरके राजपूत, लाल सिंह राजपूत आदि मौजूद रहे।