फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Increased humidity after rain, skin diseases can increase problems

Firozabad News: बारिश के बाद बढ़ी उमस, त्वचा रोग बढ़ा सकते हैं परेशानी

Fri, 23 Jun 2023 01:51 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 23 Jun 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
Increased humidity after rain, skin diseases can increase problems
फिरोजाबाद। मौसम ने करवट ली है। बारिश ने गर्मी से कुछ राहत तो दिलाई है, लेकिन स्किन डिजीज (त्वचा संबंधी रोग) रोगों को जन्म दे दिया है। इसका असर बृहस्पतिवार से मेडिकल कॉलेज में दिखना शुरू हो गया। त्वचा संबंधी रोगियों की संख्या में हुई बढ़त चौंकाने वाली है। ऐसे में चिकित्सकों ने ऐसी बीमारियों से बचने के तरीके भी सुझाए हैं।
विज्ञापन

डायरिया और लू से लोग तो पहले से ही चिंतित हैं। दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बूंदाबांदी ने त्वचा संबंधित रोगों को मानव शरीर पर अपना प्रभाव दिखाने के लिए सक्षम कर दिया। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में इससे पहले त्वचा संबंधी रोग के मामले कुल मरीजों के आंकड़े के मुताबिक दो-चार फीसदी रहते थे, लेकिन अब तो 10 फीसदी मरीज इस समस्या से परेशान हैं। बृहस्पतिवार को हमेशा मरीजों की संख्या कम होती है। लेकिन, इस बार मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में चर्म रोगी की संख्या 382 रही। चर्म रोग विशेषज्ञ डाॅ. नमन कुमार ने बताया कि लोगों को सावधानी बरतने की सलाह भी दी जा रही है। इससे यह समस्या उत्पन्न होने से रोकी जा सकती है। अभी फंगल इंफेक्शन के मरीज आना शुरू हो गए हैं। ओपीडी में आने वाले मरीजों में एलर्जी, घमौरी, लाल चकत्ते, लाल रंग के छोटे-छोटे दाने, त्वचा में खुजली होना आदि के मरीज आ रहे हैं।
विज्ञापन

---
यह बरते सावधानी...
ज्यादा पसीना न आने दें।
गीले कपड़ों से बनाएं दूरी।
बारिश में भीगने से बचें।
अचानक धूप में न जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed