फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Income Tax team raids registry office in Firozabad

रजिस्ट्री कार्यालय में आयकर का छापा: जमीन की खरीद-फरोख्त करने वालों की बढ़ेगी मुश्किल, कई फाइल साथ ले गई टीम

Tue, 17 Mar 2026 07:04 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: Arun Parashar Updated Tue, 17 Mar 2026 07:04 PM IST
सार

आयकर विभाग की टीम ने प्रभारी सब रजिस्ट्रार राजीव कुमार और अन्य कर्मचारियों से घंटों विस्तार से पूछताछ की। सूत्रों के अनुसार, जसराना क्षेत्र में जमीनों की खरीद-फरोख्त में बड़े पैमाने पर नकद लेनदेन की शिकायतें मिल रही थीं। 

विज्ञापन
Income Tax team raids registry office in Firozabad
रजिस्ट्री कार्यालय में जांच करती आयकर विभाग की टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फिरोजाबाद के तहसील जसराना स्थित सब रजिस्ट्रार कार्यालय में मंगलवार को आगरा से आई आयकर विभाग की टीम ने पुलिस बल के साथ छापा मारा। पूरे दिन कार्यालय में डेरा डालकर जमीनों की रजिस्ट्री से जुड़ी पत्रावलियों और रिकॉर्ड की जांच की। कई संदिग्ध फाइलों में कमियां मिलने पर विभाग उन्हें अपने साथ ले गया है।
विज्ञापन


आयकर विभाग के इंटेलिजेंस एंड क्रिमिनल इन्वेस्टीगेशन विंग के अधिकारी वरुण गोयल, निरीक्षक संतोष केशरी, शुभम जायसवाल और अधीक्षक राजकुमार की टीम सुबह ही कार्यालय पहुंच गई। टीम ने प्रभारी सब रजिस्ट्रार राजीव कुमार और अन्य कर्मचारियों से घंटों विस्तार से पूछताछ की। सूत्रों के अनुसार, जसराना क्षेत्र में जमीनों की खरीद-फरोख्त में बड़े पैमाने पर नकद लेनदेन की शिकायतें मिल रही थीं। विभाग यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि रजिस्ट्री के दौरान नियमों का उल्लंघन कर ब्लैक मनी का इस्तेमाल तो नहीं किया गया।
विज्ञापन


फाइलों में मिलीं कमियां, अधिकारी साथ ले गए रिकॉर्ड
जांच के दौरान टीम ने पिछले कई वर्षों का डेटा और पत्रावलियां तलब कीं। कुछ पत्रावलियों में गंभीर वित्तीय अनियमितताएं और दस्तावेजों की कमी पाई गई, जिन्हें टीम ने ज़ब्त कर लिया। अधिकारियों ने प्रभारी रजिस्ट्रार को सख्त निर्देश दिए हैं कि भविष्य में प्रत्येक रजिस्ट्री की विस्तृत रिपोर्ट नियमित रूप से आयकर विभाग को भेजी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

कार्यालय में मची खलबली
पुलिस की मौजूदगी में हुई इस कार्रवाई से तहसील परिसर में दिनभर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। रजिस्ट्री कराने आए लोग भी आयकर विभाग की टीम को देखकर सकते में आ गए। हालांकि, इस दौरान रजिस्ट्री का सामान्य कामकाज जारी रहा, लेकिन कर्मचारियों के बीच दहशत का माहौल देखा गया।

अधिकारियों का पक्ष
यह एक नियमित जांच प्रक्रिया का हिस्सा है। पत्रावलियों की जांच की गई है और प्रभारी सब रजिस्ट्रार को आयकर नियमों के पालन हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। नकद लेनदेन से जुड़ी शिकायतों के आधार पर डेटा का मिलान किया जा रहा है। -वरुण गोयल, अधिकारी (इंटेलिजेंस एंड क्रिमिनल इन्वेस्टीगेशन), आयकर विभाग

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed