फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   In the case of the Assembly shall Himaunpur

विधानसभा में उठेगा हिमायूंपुर का मामला

Mon, 05 Jan 2015 10:32 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Mon, 05 Jan 2015 10:32 PM IST
विज्ञापन
फीरोजाबाद के हिमायूंपुर हंस वाहिनी स्कूल के पीछे सड़क, नाली निर्माण की मांग को लेकर शनिवार को नगर निगम में हुए हंगामा, मारपीट की शिकार महिलाओं का सांत्वना देने नगर विधायक सोमवार को क्षेत्र में पहुंचे। यहां उन्होंने क्षेत्र में कच्ची गलियों में जलभराव की स्थिति को देखा। विधायक ने कहा है कि मामला विधानसभा में उठाया जाएगा।
विज्ञापन



बता दें कि नगर निगम कर्मचारियों द्वारा हिमायूंपुर की महिला-पुरुषों और भाजपाइयों के साथ अभद्रता एवं मारपीट कर दी थी। मामले में पीड़ितों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई गई थी। क्षेत्र में पहुंचे विधायक मनीष असीजा ने घटना पर आक्रोश जताते हुए कहा कि जनता की समस्याएं सुनने, दूर करने के बाद जनता के साथ मारपीट की जा रही है। उनके खिलाफ एफआईआर तक दर्ज कराई जा रही हैं।
विज्ञापन



 उन्होंने क्षेत्र में कच्ची और अधूरी पड़ी गलियों का निरीक्षण किया। नगर विधायक ने कहा कि यह क्षेत्र शिकोहाबाद विधानसभा के अंतर्गत आता है। समस्याओं के निस्तारण के लिए विधानसभा में प्रश्न उठाया जाएगा। साथ ही डीएम से मुलाकात कर कच्ची गलियों का निर्माण एवं जलभराव की स्थिति को खत्म किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम का रवैया शर्मनाक: विधायक
विधायक मनीष असीजा ने कहा कि समस्याओं से त्रस्त महिला-पुरुष नगर निगम गए तो उन्हें न केवल धक्के मारकर बाहर निकाल दिया अपितु महिलाओं को पीटा गया। यह शर्मनाक है। नगर निगम के कर्मचारी समस्याओं के निस्तारण के स्थान पर गालीगलौज और मारपीट कर रहे हैं।

फोटो -
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed