फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   In Naseerpur, farmers tried to jam the expressway

नसीरपुर में किसानों ने किया एक्सप्रेस वे जाम करने का प्रयास

Fri, 29 Jan 2021 06:44 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 06:44 PM IST
विज्ञापन
In Naseerpur, farmers tried to jam the expressway
शिकोहाबाद- गढ़सान के समीप किसान हाइवे जाम करने का प्रयास करते हुए। - फोटो : FIROZABAD
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। नसीरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार की दोपहर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली कि कुछ किसान एकत्रित होकर एक्सप्रेस-वे को जाम कर सकते हैं। जानकारी होते ही एसपी ग्रामीण राजेश कुमार फोर्स के साथ पहुंचे और ग्रामीणों को एक्सप्रेस वे पर आने से पहले ही रोक दिया। ग्रामीण गुढ़ा गांव में सती मंदिर के पास एकत्रित होने के बाद वापस घर चले गए।
विज्ञापन

दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में गुढ़ा गांव के सती मंदिर पर आसपास के ग्रामीण एकत्रित हुए और बैठक की। किसानों का उद्देश्य था कि एक्सप्रेस-वे पर चढ़ कर जाम लगाया जाए। लेकिन इसकी जानकारी पुलिस अधिकारियों को लग गई। जानकारी होते ही एसपी ग्रामीण राजेश कुमार, प्रभारी निरीक्षक शिकोहाबाद सुनील कुमार तोमर, प्रभारी निरीक्षक नसीरपुर प्रवेंद्र कुमार, एसएचओ नगला खंगर मुकेश कुमार सहित अन्य कई थाना क्षेत्रों का फोर्स मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने ग्रामीणों को एक्सप्रेस-वे से चढ़ने से पहले ही रोक दिया। चेतावनी दी अगर एक्सप्रेसवे जाम किया तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। चेतावनी के बाद ग्रामीण बैठक करने के बाद अपने-घर चले गए। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक प्रवेंद्र कुमार ने बताया कि गुढ़ा गांव और उसके आसपास के गांव के किसान एकत्रित होकर कृषि कानूनों का विरोध कर रहे थे। किसान सर्विस रोड पर पहुंचे और वहीं से वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed