फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   In-laws forced married woman to have abortion

टूंडला : ससुरालियों ने विवाहिता का जबरन कराया गर्भपात

Sun, 26 Nov 2023 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 26 Nov 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
In-laws forced married woman to have abortion
टूंडला। अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने विवाहिता को पीटकर निकाल दिया। जबरन उसका गर्भपात भी करा दिया गया। पीड़िता ने पति समेत अन्य ससुरालीजनों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन



गांव लांघी खुर्द निवासी कामता प्रसाद ने बेटी संगीता का विवाह गत 28 अप्रैल 2021 में आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र के अंतर्गत केके नगर, उमाकुंज कॉलोनी निवासी जगदीश के साथ किया था। शादी के दो माह बाद ही पति जगदीश, ससुर महेश चंद्र, जेठ गोविंद, देवर दीपक, इंद्रजीत व ननद अनीता निवासी गांव मदनपुरा, जनपद मथुरा अतिरिक्त दहेज के रूप में कार, चेन व अंगूठी की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर प्रताड़ित करने लगे। संगीता का आरोप है कि 25 जनवरी 2023 को ससुरालीजनों ने उसका गर्भपात करा दिया। इसके बाद पीड़िता पिता के साथ मायके चली गई। ससुरालीजन 6 अगस्त को वहां पहुंचे मांग न पूरी करने पर जान से मारने की धमकी दी। अधिकारियों से शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी पति और ससुरालीजनों पर केस दर्ज किया। थानाध्यक्ष कृपाल सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन




दहेज के लिए विवाहिता को जान से मारने का प्रयास

सिरसागंज। छह माह पूर्व हुए विवाह में ससुरालियों ने अतिरिक्त दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने के साथ जान से मारने का प्रयास किया।

गली रामचरन निवासी मेघा का विवाह 9 जून 2023 को दिल्ली के भजनपुरा निवासी मुकुल जैन पुत्र रमेशचंद्र जैन से हुआ था। शादी के बाद से ही ससुरालियों ने मेघा को अतिरिक्त दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। कार की मांग न पूरी होने पर ससुरालियों ने मेघा को धक्का देकर मारने का प्रयास भी किया। 18 अगस्त को मायके वाले मिलने पहुंचे तो ससुरालीजनों ने उनसे से मारपीट की। इसके बाद मेघा की तहरीर पर पुलिस ने ससुरालियों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed