{"_id":"68b4a307f6af2476e002a973","slug":"in-laws-broke-the-lock-and-entered-the-house-and-made-a-deadly-attack-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-155280-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: ताला तोड़कर मकान में घुसे ससुराली, किया जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: ताला तोड़कर मकान में घुसे ससुराली, किया जानलेवा हमला
Mon, 01 Sep 2025 01:01 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 01 Sep 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र में विवाहिता की गैर मौजूदगी में उसके ससुराली जबरन ताला तोड़कर घर में घुस गए। पीड़िता को जानकारी होेने पर वह स्थानीय चौकी पुलिस के साथ मकान पर पहुंची। जहां ससुरालियों ने विवाहिता व उसके पिता पर जानलेवा हमला करते हुए ईंट फेंककर मार दी। जिससे सिर में गंभीर चोट आई हैं। मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। साथ ही 18 लोगों के खिलाफ चोरी, मारपीट व हत्या के प्रयास की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
कैलाश नगर निवासी प्रियंका दीक्षित ने बताया कि 29 अगस्त को वह बच्चों को स्कूल भेजने के बाद खुद भी अपनी क्लास में चली गई थीं। शाम को जानकारी हुई कि उसके ससुरालियों ने घर का ताला तोड़कर जबरन मकान में प्रवेश पा लिया है। इसके बाद पीड़िता ने कोटला रोड चौकी पुलिस को सूचना देकर साथ चलने को कहा। पुलिस ने मौके पहुंचकर सभी से मकान के बाहर आने को कहा। इसके बाद पीड़िता के पिता मुकेश उपाध्याय भी मौके पर आ गए। तभी बदमाशों ने ईंट व पथराव कर दिया। जिससे पिता के सिर में गंभीर चोट आई हैं। तब पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मौके से उसके सास ससुर को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने सुरेश, कुमुद, आशीष, निधि, आशू, खुशबू, प्रीति, सुनील, मोहित, पंकज, वेदव्यास, अनी, आकाश, अतुल, अशोक, बेबी, सुषमा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।