फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   In-laws beat woman along with family, report filed

Firozabad News: ससुरालियों ने महिला को परिजन सहित पीटा, रिपोर्ट दर्ज

Tue, 02 Jul 2024 01:25 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 02 Jul 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
In-laws beat woman along with family, report filed
टूंडला। भागवत कथा के भंडारे में शामिल होने आई महिला व उसके परिजन के साथ ससुरालियों ने पिटाई कर दी। पिटाई में तीन महिलाओं सहित चार घायल हो गए। पीड़िता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

आगरा के थाना डौकी अंतर्गत गांव भटाकी पीपरी निवासी संजना भाई भागीरथ व लवली और चाची रजनी के साथ थाना नगला सिंघी के गांव भीकनपुर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के भंडारे में शामिल होने आई थीं। इस भंडारे में उसकी ससुरालीजन भी आए थे। किसी बात को लेकर ससुरालीजन से विवाद हो गया। इसको लेकर ससुराली गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर ससुरालियों ने पिटाई कर दी। पिटाई में तीनों भाई-बहन व चाची घायल हो गईं। पीड़िता संजना ने रामनरेश और दुशासन निवासी बरगदपुर थाना बसई मुहम्मदपुर, फिरोजाबाद व रामभान और कमल सिंह निवासी गढ़ी चेना थाना नगला सिंघी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष कृपाल सिंह का कहना है कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed