फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   In Judo, Baldev of Firozabad became the winner, Kapil of Hathras became the runner-up

जूडो में फिरोजाबाद के बल्देव विजेता, हाथरस के कपिल बने उप विजेता

Wed, 13 Oct 2021 11:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
In Judo, Baldev of Firozabad became the winner, Kapil of Hathras became the runner-up
पुलिस लाइन में आयोजित खेल प्रतियोगिता समापन समारोह के दौरान विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कृत ? - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। पुलिस विभाग की तीन दिवसीय अंतरजनपदीय (आगरा जोन स्तरीय) खेलकूद प्रतियोगिता का पुलिस लाइन प्रांगण में बुधवार को समापन हो गया। एसएसपी अशोक कुमार शुक्ल ने विजेता खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र एवं शील्ड प्रदान करके सम्मानित किया। जूडो 90 किलोग्राम भारवर्ग में फिरोजाबाद के बल्देव ने प्रथम, हाथरस के कपिल चौधरी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में फिरोजाबाद की संध्या प्रथम, हाथरस की अंजली ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

समापन समारोह के मुख्य अतिथि एसएसपी अशोक कुमार शुक्ल ने जिले के सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। 15 वीं वाहिनी पीएसी के बैंड द्वारा मार्चपास्ट का शानदार प्रदर्शन करके सलामी दी। एसएसपी ने कहा कि खेल हमेशा खेल भावना से खेलना चाहिए। आगरा जोन के सभी जिलों की टीमों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा हारने वाले खिलाड़ियों को हार नहीं माननी चाहिए बल्कि जीत के लिए सतत प्रयास करने चाहिए। वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में जूडो कलस्टर (महिला/पुरुष) जूडो, जिम्नास्टिक, ताईक्वांडो, कराटे, फेसिंग, पिनाक सिलाट आयोजित की गईं। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों को शील्ड एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। ताईक्वांडो 74 किलोग्राम वर्ग में गोपाल फिरोजाबाद प्रथम, यशपाल कासगंज द्वितीय, महिला 49 किलोग्राम वर्ग में शगूफा हाथरस प्रथम, किरन मैनपुरी द्वितीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

इस दौरान एसपी देहात अखिलेश नारायण सिंह, एसपी सिटी मुकेशचंद्र मिश्र, सीओ लाइन एवं सदर हीरालाल कनौजिया, सीओ शिकोहाबाद राजवीर सिंह,जसराना देवेंद्र सिंह, सीओ सिरसागंज कमलेश कुमार, सीओ टूंडला अभिषेक कुमार श्रीवास्तव, सीओ सिटी हरिमोहन सिंह, प्रतिसार निरीक्षक देवेंद्र सिंह सिकरवार मौजूद थे। संचालन सेवानिवृत्त उप निरीक्षक रामलखन शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्णायक मंडल में यह रहे शामिल
तीन दिवसीय प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में दाऊदयाल स्टेडियम के मुख्य कोच संजय उपाध्याय, जूडो प्रशिक्षक नरेंद्र उपाध्याय, ताईक्वांडो प्रशिक्षक विकास यादव, जिम्नास्टिक प्रशिक्षक रोहित राजपूत, ताईक्वांडो प्रशिक्षक आदित्य शर्मा, कुमारी यशिका गौतम, योगेंद्र सिंह मौजूद थे। प्रतियोगिता की व्यवस्था को उप निरीक्षक कुंज बिहारी शर्मा, दिनेशचंद, प्रमोद कुमार, साहब सिंह, देवनारायण, अविनाश सिंह, दलवीर सिंह, अजीत कुमार, ग्रीश,विनोद, धर्मेंद्र, रजत और अनिल ने संभाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed