{"_id":"68b2082eb972ab4c1d099bd1","slug":"in-case-of-emergency-remember-to-dial-112-and-1090-firozabad-news-c-169-1-sagr1021-155115-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: आपात स्थिति हो तो डायल 112 और 1090 को रखें याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: आपात स्थिति हो तो डायल 112 और 1090 को रखें याद
Sat, 30 Aug 2025 01:36 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 30 Aug 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की पाठशाला में मौजूद छात्र छात्राएं।
- फोटो : पुलिस की पाठशाला में मौजूद छात्र छात्राएं।
फिरोजाबाद। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शुक्रवार को रॉयल सिटी पब्लिक स्कूल में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सीओ सिटी अरुण कुमार चौरसिया ने इसमें छात्र-छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने के साथ महिला सुरक्षा के कानूनों की जानकारी दी। सीओ सिटी ने उन्हें आपात स्थिति में डायल-112 और 1090 को याद रखने की सलाह दी।
सीओ सिटी अमर उजाला की पाठशाला के शिक्षक बने। उन्होंने छात्रों से कहा कि देश दुनिया से बावस्ता होने के लिए समाचार पत्र जरूर पढ़ें। विद्यार्थियों से कहा कि अगर आप किसी भी मुसीबत में हैं या कहीं जा रही हैं और रास्ते में एक्सीडेंट देखती हैं, तो डायल-112 पर कॉल करें। 10 से 15 मिनट में पुलिस आपके पास होगी। उन्होंने कहा कि छात्राओं को अब डरने की नहीं, बल्कि चुप्पी तोड़ने की जरूरत है। 1090 पर शिकायतकर्ता का नाम सार्वजनिक नहीं किया जाता है। छात्राओं को सलाह दी कि सोशल मीडिया पर अनजान से दोस्ती नहीं करें। सीओ ने गुड टच और बेड टच के बारे में बताया। कहा किसी भी घटना की जानकारी अपने माता-पिता और अध्यापक को अवश्य दें। इस दौरान प्रधानाचार्य दिलीप कुमार जैन, डायरेक्टर राकेश कुलश्रेष्ठ, दीपक शर्मा, प्रदीप जैन, सत्यवीर, विशाखा पांडेय, संध्या दत्ता आदि शिक्षक, शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
सही जवाब देने पर किया गया पुरस्कृत
सीओ सिटी ने बारी-बारी से विद्यार्थियों से सवाल किए। छात्राओं ने सवालों के सटीक जवाब दिए। इनमें श्वेता यादव, शिवांश विश्नोई, आर्ची जैन, आर्यन, वैष्णवी शामिल थीं। पांचों को पुस्तक देकर पुरस्कृत किया गया।