फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   In breach of the peace accused of robbing invoice

लूट के आरोपी का शांति भंग में चालान

Mon, 15 Jun 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Mon, 15 Jun 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
In breach of the peace accused of robbing invoice
कसबा फरिहा के मोहल्ला गांगनी दरवाजा मामले में पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न किए जाने के विरोध में पीड़िता क्षेत्रीय लोगों और भाजपा नेताओं के साथ एसएसपी से मिली। विवेचना ट्रांसफर कराने की मांग की। एक सिपाही की शिकायत भी की गई। फरिहा पुलिस की कार्यशैली का विरोध करते हुए एसएसपी आफिस पहुंचे अधिवक्ता शेर सिंह राजपूत, भाजपा नेता आरडी सिंह चौहान, पीड़िता मंजू जैन ने कहा कि कुछ लोगों ने पांच दिन पूर्व मारपीट करते हुए घर में तोड़फोड़ की थी। इसकी रिपोर्ट कोतवाली फरिहा में दर्ज कराई गई थी। नामजद आरोपी सलमान को पुलिस ने गिरफ्तार तो किया लेकिन दर्ज मुकदमों की धाराओं के तहत चालान न करते हुए शांतिभंग की कार्रवाई की। जबकि बाकी के आरोपी पुलिस पकड़ से दूर हैं। उन्होंने विवेचना किसी अन्य थाने की पुलिस से कराने की मांग की। वहीं एक सिपाही पर भी आरोप लगाए। एसपी ने विवेचना क्राइम ब्रांच से और सिपाही की जांच कराए जाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed