फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Improvement in health ranking, Firozabad ranked 12th in the state

स्वास्थ्य रैकिंग में हुआ सुधार, प्रदेश में फिरोजाबाद 12वें स्थान पर

Fri, 25 Feb 2022 11:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Improvement in health ranking, Firozabad ranked 12th in the state
फिरोजाबाद। स्वास्थ्य सेवाओं के लिहाज से प्रदेश स्तर पर जारी की गई जिले की रैंकिंग में सुधार हुआ है। हालांकि फिरोजाबाद टॉप-10 जिले की सूची में जगह नहीं बना सका है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने विभिन्न बिंदुओं के आधार पर जनवरी माह की जारी की गई रैंकिंग में जनपद ने 12वां स्थान हासिल किया है। जबकि दिसंबर माह में जनपद 31वें स्थान पर था। मंडल में जनपद का दूसरा स्थान है। मंडल में पहले स्थान पर मथुरा है।
विज्ञापन

शासन की ओर से हर माह यूपी के 75 जनपदों के स्वास्थ्य विभाग की रैकिंग जारी होती है। इसमें संस्थागत प्रसव, ओपीडी, परिवार नियोजन, आशा भुगतान, नवजात देखभाल सहित अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं पर रैंकिंग की जाती है। दिसंबर माह में फिरोजाबाद जनपद की रैकिंग 31वें स्थान पर थी। जनवरी माह की रैंकिंग 12वें स्थान पर है। मंडल में मथुरा ने पहला स्थान स्थान पाया है। जबकि दूसरे स्थान पर फिरोजाबाद जनपद है। जिला कार्यक्रम प्रबंधक मोहम्मद आलम ने बताया कि प्रदेश स्तर पर अच्छा प्रदर्शन के लिए आशाओं और एएनएम की अहम भूमिका है। आशा कार्यकर्ता समुदाय से लाभार्थियों को प्रेरित कर चिकित्सा इकाइयों तक लाती है। रैंकिंग में सुधार के लिए जनपद में और प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने जनपद के स्वास्थ्य केंद्रों की भी रैंकिंग भी जारी की है। इसमें एका स्वास्थ्य केंद्र सबसे आगे है। जबकि नारखी दूसरे और हाथवंत तीसरे स्थान पर है। शिकोहाबाद अस्पताल सबसे निचले पायदान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed